शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अखिलेश यादव का दावा:मंत्री राजभर ने भाजपा से मांगी 36 सीटें, सूची जारी की, सुभासपा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया – Up: Akhilesh Yadav Claims Minister Rajbhar’s Party Has Demanded 36 Seats From The Bjp; Releases The List.
लखनऊ

अखिलेश यादव का दावा:मंत्री राजभर ने भाजपा से मांगी 36 सीटें, सूची जारी की, सुभासपा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया – Up: Akhilesh Yadav Claims Minister Rajbhar’s Party Has Demanded 36 Seats From The Bjp; Releases The List.

November 20, 2026


UP: Akhilesh Yadav claims Minister Rajbhar’s party has demanded 36 seats from the BJP; releases the list.

अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भाजपा से 36 सीटों की मांग की है। अखिलेश यादव ने सीटों की सूची भी जारी कर दी है।

उन्होंने कहा कि सुभासपा का भाजपा से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है, इसीलिए 36 सीट मांग रहे हैं। ये लिस्ट नहीं है हारते हुए ‘एनडीए’ गिरोह से बाहर निकलने का बहाना है क्योंकि आधारशून्य हो चुकी सुभासपा को अगर भाजपा 36 सीटें देने पर मजबूर हुई तो बाक़ी दल और बी-पी टीम भी उसी हिसाब से सीटें माँगेंगी… फिर तो भाजपा के पास लड़ने के लिए लगभग आधी सीटें ही बचेंगी शायद इसीलिए भाजपा के केवल 209 प्रत्याशियों की सूची आई है।

ये भी पढ़ें –  ज्यादा सीटों के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स की राह पर निषाद पार्टी और सुभासपा, अपना दल की ये रणनीति

ये भी पढ़ें – भावुक आजम बोले- मुझे देश छोड़ने की अनुमति दे सरकार, बच्चों से बीड़ी बनवा लेता, लेकिन जेल नहीं जाने देता

अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहले भी सुभासपा को लेकर सीटों से संबंधित दावा किया था। अब उन्होंने लिस्ट जारी की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X