शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोटपूतली:गाजर से गुलजार मंडी; 6 राज्यों तक पहुंच खेप पहुंचने किसानों को अच्छे दाम की उम्मीद – Kotputli Carrot Market Booms As Farmers Arrive In Large Numbers, Red Carrots Supplied To 6 States
कोटपूतली-बहरोड़

कोटपूतली:गाजर से गुलजार मंडी; 6 राज्यों तक पहुंच खेप पहुंचने किसानों को अच्छे दाम की उम्मीद – Kotputli Carrot Market Booms As Farmers Arrive In Large Numbers, Red Carrots Supplied To 6 States

November 20, 2026


Kotputli Carrot Market Booms as Farmers Arrive in Large Numbers, Red Carrots Supplied to 6 States

गाज़र की बंपर आवक से गुलजार कोटपूतली मंडी

विस्तार

कोटपूतली की लाल गाजर इन दिनों कृषि उपज मंडी में किसानों की खुशहाली बढ़ा रही है। बानसूर रोड स्थित फल-सब्जी मंडी यार्ड में गाजर की बंपर आवक है। इसके चलते बाजार दिनभर ही नहीं, बल्कि रातभर भी गुलजार रहता है। आसपास के गांवों और तहसीलों से बड़ी संख्या में किसान गाजर लेकर मंडी पहुंच रहे हैं।

किसानों की भीड़, गाजर से भरे कट्टे और खरीद-फरोख्त की तेज गतिविधियों ने मंडी को सीजन के चरम पर पहुंचा दिया है। ‘एक जिला-एक उत्पाद’ योजना के तहत कोटपूतली की लाल गाजर ने अपनी पहचान बनाई है। इसकी गुणवत्ता, मिठास और चमकदार रंग देश के विभिन्न राज्यों में पसंद किया जाता है। यहां से गाजर की खेप दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित छह राज्यों तक ट्रकों से भेजी जा रही है। मंडी में प्रतिदिन हजारों क्विंटल गाजर की आवक हो रही है। इससे लाखों से करोड़ों रुपये तक का कारोबार होने का अनुमान है। गाजर की बढ़ती मांग से किसानों और व्यापारियों में उत्साह बना हुआ है।

गाजर के भाव और किसानों को लाभ

सीजन की शुरुआत से अब तक गाजर के भाव 10 से 35 रुपये प्रति किलो तक रहे हैं। बाजार में मांग और गुणवत्ता के अनुसार भाव मिलने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। गाजर की अच्छी कीमत और लगातार खरीद के चलते मंडी में व्यापारिक गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। यह किसानों के लिए आय का एक अच्छा स्रोत बन गया है।

गाजर की बंपर आवक और किसानों की भारी भीड़ के बीच मंडी प्रशासन व्यवस्थाएं बनाए रखने में जुटा है।  मंडी सचिव राज्यवर्धन सिंह गुर्जर का कहना है कि आने वाले दिनों में किसानों को गाजर के अच्छे दाम मिल सकते हैं। मंडी में मौके पर किसानों की समस्या को हल करने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त प्रवेश द्वार खोला गया है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X