शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बहरोड़:बीमा क्लेम हड़पने को पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, कड़बी के पत्तों से खुला राज – Behror Murder Case: Wife Allegedly Plots Husband’s Killing With Lover For Insurance Claim
कोटपूतली-बहरोड़

बहरोड़:बीमा क्लेम हड़पने को पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, कड़बी के पत्तों से खुला राज – Behror Murder Case: Wife Allegedly Plots Husband’s Killing With Lover For Insurance Claim

November 20, 2026


Behror Murder Case: Wife Allegedly Plots Husband’s Killing with Lover for Insurance Claim

अपराध

विस्तार

पुलिस ने बर्डोद क्षेत्र में वीरमती होटल के पास सतीश उर्फ लीलाराम सैनी की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सतीश की पत्नी रेखा सैनी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। आरोपी हत्या को सड़क हादसा दिखाकर बीमा क्लेम की राशि हासिल करना चाहते थे। पुलिस ने मुंडावर थाना क्षेत्र के पदमाड़ा खुर्द निवासी 34 वर्षीय राजेश उर्फ राजू मिस्त्री और उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी 27 वर्षीय समशेर उर्फ शिवा उर्फ शिवम को गिरफ्तार किया है।

कड़बी के पत्तों से मिला महत्वपूर्ण सुराग

कोटपूतली-बहरोड़ के पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर मिले कड़बी के पत्तों से पुलिस को जांच के दौरान अहम सुराग मिला। इसी आधार पर जांच की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। 11 नवंबर  को पीसीआर कोटपूतली से पुलिस को सूचना मिली थी कि बर्डोद में वीरमती होटल के पास एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम उसे जिला राजकीय अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त बोंद गांव के लाड़खानी मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय सतीश सैनी उर्फ लीलाराम के रूप में हुई थी।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: ईवी चार्जिंग स्टेशन योजना को बड़ा झटका, योग्य फर्म न मिलने से स्वायत्त शासन विभाग ने रद्द किया टेंडर

सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों तक पहुंची पुलिस

घटना के बाद मृतक के भाई मुकेश सैनी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। मुकेश सैनी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी मनोहरलाल के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सिर पर लगी चोटों का विश्लेषण किया और शरीर पर मिले कड़बी के पत्तों को जांच का मुख्य आधार बनाया। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लगे करीब 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज गहनता से खंगाली। साइबर टीम की मदद से संदिग्धों की पहचान कर आरोपियों को ट्रेस किया गया।

बीमा क्लेम के लिए रची गई साजिश

पुलिस जांच में मुंडावर के पदमाड़ा खुर्द निवासी राजेश उर्फ राजू मिस्त्री और बरेली निवासी समशेर उर्फ शिवा उर्फ शिवम की संलिप्तता पूरी तरह स्पष्ट हो गई। पुलिस के अनुसार इस पूरे आपराधिक षड्यंत्र में मृतक की पत्नी रेखा सैनी की भूमिका भी उजागर हुई है। रेखा सैनी ने अपने प्रेमी तथा उसके मित्र के साथ मिलकर सतीश की हत्या की योजना बनाई थी। उनका मकसद सतीश की हत्या को सड़क दुर्घटना साबित करना था, ताकि बीमा क्लेम की भारी-भरकम राशि आसानी से प्राप्त की जा सके। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X