शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम:केकड़ी पंचायत समिति में भाजपा को बहुमत, 8 सीटें जीतीं; कांग्रेस को मिली 7 सीटें – One Vote Saved The Bjp’s Honour In The Kekri Panchayat Samiti, Securing A Majority By One Seat
अजमेर

राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम:केकड़ी पंचायत समिति में भाजपा को बहुमत, 8 सीटें जीतीं; कांग्रेस को मिली 7 सीटें – One Vote Saved The Bjp’s Honour In The Kekri Panchayat Samiti, Securing A Majority By One Seat

November 20, 2026


One vote saved the BJP's honour in the Kekri Panchayat Samiti, securing a majority by one seat.

केकड़ी पंचायत समिति कार्यालय

विस्तार

केकड़ी पंचायत समिति चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत हासिल कर लिया है। पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों में से भाजपा ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 7 सीटें मिलीं। वहीं, 7 वार्डों में चुनाव लड़ने वाली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) अपना खाता भी नहीं खोल सकी। सभी वार्डों में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा।

कांटे के मुकाबले में भाजपा को बहुमत

केकड़ी पंचायत समिति का चुनाव आखिरी दौर तक बेहद रोमांचक रहा। भाजपा को एक सीट पहले ही निर्विरोध मिल गई थी। ऐसे में बहुमत के लिए पार्टी को सात और सीटों की जरूरत थी। पार्टी ने यह लक्ष्य हासिल कर लिया। कांग्रेस ने भी कड़ी टक्कर देते हुए 7 सीटों पर जीत दर्ज की।

सबसे दिलचस्प मुकाबला वार्ड संख्या 2 में देखने को मिला। यहां भाजपा प्रत्याशी हनुमान धाकड़ ने महज एक वोट से जीत हासिल की। उन्हें 1584 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गलोश को 1583 वोट मिले। इस तरह एक वोट के अंतर से मिली जीत भाजपा के बहुमत के लिए निर्णायक साबित हुई। यदि यह सीट कांग्रेस के खाते में जाती तो पंचायत समिति में बहुमत का आंकड़ा बदल सकता था।

27 नवंबर को होगा प्रधान पद का चुनाव

चुनाव परिणामों में भाजपा 8 सीटें जीतकर पंचायत समिति में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। कांग्रेस 7 सीटों के साथ बहुमत से एक कदम पीछे रह गई। अब पंचायत समिति के प्रधान पद का औपचारिक फैसला 27 नवंबर को होने वाले चुनाव में होगा। दोनों दलों की नजरें अब प्रधान पद के संभावित दावेदारों और राजनीतिक समीकरणों पर टिकी हैं।

यह रहा जीत का अंतर

चुनाव में सबसे बड़ी जीत वार्ड संख्या 4 में कांग्रेस की सोनिया कुमारी बैरवा ने दर्ज की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामप्यारी को 875 वोटों से हराया।

अन्य वार्डों के परिणाम इस प्रकार रहे—



  • वार्ड 1: भाजपा की यामिनी चौहान ने लोकेश को 758 वोटों से हराया।


  • वार्ड 14: भाजपा की प्रियदर्शनी ने शिमला को 755 वोटों से हराया।


  • वार्ड 5: कांग्रेस के नोरत ने मदनलाल को 734 वोटों से हराया।


  • वार्ड 6: भाजपा की जोना जाट ने समोकदेवी को 599 वोटों से हराया।


  • वार्ड 12: कांग्रेस के मनीष कुमार रैगर ने हंसराज को 449 वोटों से हराया।


  • वार्ड 7: कांग्रेस की शांति ने गुमानी को 430 वोटों से हराया।


  • वार्ड 15: भाजपा की रैना सैनी ने पूजा को 339 वोटों से हराया।


  • वार्ड 8: भाजपा के गजराज कीर ने सोनू देवी को 316 वोटों से हराया।


  • वार्ड 9: कांग्रेस की रेणु बैरवा ने सुषमा देवी को 207 वोटों से हराया।


  • वार्ड 11: कांग्रेस की रामकन्या ने किरण कुमावत को 200 वोटों से हराया।


  • वार्ड 10: कांग्रेस के सीताराम ने गोपाल मीणा को 181 वोटों से हराया।


  • वार्ड 13: भाजपा के इंद्रनारायण ने अभिषेक को 161 वोटों से हराया।


  • वार्ड 2: भाजपा के हनुमान धाकड़ ने गलोश को मात्र एक वोट से हराया।


  • वार्ड 3: भाजपा की प्रकाश कंवर निर्विरोध विजयी हुईं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X