शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
केकड़ी पंचायत समिति चुनाव:7 टेबलों पर 14 राउंड में तय होगा भविष्य; प्रधान पर नजर – Kekri Panchayat Samiti Election Result In 14 Rounds 2026
अजमेर

केकड़ी पंचायत समिति चुनाव:7 टेबलों पर 14 राउंड में तय होगा भविष्य; प्रधान पर नजर – Kekri Panchayat Samiti Election Result In 14 Rounds 2026

November 19, 2026


Kekri Panchayat Samiti ELECTION RESULT in 14 rounds 2026

प्रतीकात्मक फोटो।

विस्तार

केकड़ी पंचायत समिति के चुनावी नतीजों की घोषणा शुक्रवार 20 नवंबर को होगी। अजमेर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतगणना पूरी होने के साथ ही 14 वार्डों में चुनाव लड़ रहे 38 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत का फैसला सामने आएगा। मतगणना से यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि 15 सदस्यीय केकड़ी पंचायत समिति में प्रधान पद पर किस राजनीतिक दल का कब्जा होगा।

प्रशासन और पुलिस ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्वाचक पंजीयन एवं उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुमार बलाई ने बताया कि केकड़ी पंचायत समिति क्षेत्र के कुल 83 बूथों की मतगणना 14 राउंड में होगी। इसके लिए 7 मतगणना टेबल लगाई गई हैं। अनुमान है कि करीब तीन घंटे में पंचायत समिति के सभी 14 वार्डों सहित जिला परिषद के विभिन्न वार्डों के परिणाम सामने आ जाएंगे। मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को अजमेर के पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।

मतदान और प्रत्याशी

केकड़ी पंचायत समिति के 15 में से 14 वार्डों के लिए 22 अक्तूबर को मतदान हुआ था। कुल 73,506 मतदाताओं में से 44,575 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस तरह कुल मतदान फीसदी 60.64 रहा था। वार्ड संख्या 3 से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश कंवर निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। चुनाव मैदान में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा आरएलपी के 7 तथा 3 निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

प्रधान पद पर दावे और पिछला चुनाव

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रधान पद पर अपना कब्जा होने का दावा कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों के अनुसार कई वार्डों में मुकाबला कांटे का रहा है। वर्ष 2020 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भाजपा के होनहार सिंह राठौड़ प्रधान निर्वाचित हुए थे। इस बार के चुनाव परिणाम पर भी राजनीतिक हलकों की विशेष नजर है। शुक्रवार को होने वाली मतगणना के बाद केकड़ी पंचायत समिति की आगामी राजनीतिक दिशा भी स्पष्ट हो जाएगी।

Kekri Panchayat Samiti Election Results 2026

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X