शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीएम योगी की मां का निधन:हरिद्वार के चंडीघाट पर ही क्यों होगा सावित्री देवी का अंतिम संस्कार? पीछे है खास वजह – Cm Yogi’s Mother Passes Away Why Will Her Last Rites Be Held In Haridwar Specific Reason Behind This
ऋषिकेश

सीएम योगी की मां का निधन:हरिद्वार के चंडीघाट पर ही क्यों होगा सावित्री देवी का अंतिम संस्कार? पीछे है खास वजह – Cm Yogi’s Mother Passes Away Why Will Her Last Rites Be Held In Haridwar Specific Reason Behind This

November 20, 2026


CM Yogi’s mother passes away Why will her last rites be held in Haridwar specific reason behind this

हरिद्वार में ही होगा सीएम योगी की मां का अंतिम संस्कार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का अंतिम संस्कार चंडी घाट हरिद्वार में किया जाएगा। हरिद्वार पंचूर गांव का पैतृक घाट है। गांव के लोग परंपरा के अनुसार दाह संस्कार के लिए अपने परिजनों को हरिद्वार ही ले जाते हैं।

इसी परंपरा के तहत माता सावित्री देवी को भी हरिद्वार ले जाया जाएगा। पंचूर गांव से अंतिम यात्रा लक्ष्मण झूला-कांडी मोटर मार्ग से होकर बैराज होते हुए चंडी घाट पहुंचेगी। इससे पहले 21 अप्रैल 2020 को योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का अंतिम संस्कार कोरोना काल में फूलचट्टी घाट पर किया गया था।

उस समय कोरोना के कारण हरिद्वार ले जाना संभव नहीं हो पाया था। माता सावित्री देवी को हरिद्वार ले जाया जाएगा। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि गांव की परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार पैतृक घाट हरिद्वार में ही होगा।

गांव में माता के अंतिम दर्शन के लिए नाते-रिश्तेदारों और ग्रामीणों का आना जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पंचूर में मौजूद हैं और अंतिम संस्कार की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

उत्तराखंड: मां के निधन के बाद पंचूर गांव में अपने घर पहुंचे सीएम योगी, पार्थिव शरीर देखकर हुए भावुक

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X