शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अंबेडकरनगर:तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत; ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा – Speeding Vehicle Hit An E-rickshaw In Ambedkar Nagar Driver Died Villagers Created Ruckus By Blocking Road
अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर:तेज रफ्तार वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत; ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया हंगामा – Speeding Vehicle Hit An E-rickshaw In Ambedkar Nagar Driver Died Villagers Created Ruckus By Blocking Road

November 20, 2026


speeding vehicle hit an e-rickshaw In Ambedkar Nagar driver died villagers created ruckus by blocking road

एकत्र लोगों की भीड़, समझाती पुलिस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक अशोक मौर्य (53) की पीजीआई ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से आक्रोशित ग्रामीणों ने रामगढ़-जालालपुर मुख्य मार्ग जाम कर विरोध जताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

रेहता खुर्द निवासी अभिषेक मौर्य के अनुसार, उनके पिता अशोक मौर्य 18 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे ई-रिक्शा से रामगढ़-फुलवरिया की ओर जा रहे थे। तिरिया बाजार से आगे आश्रम के पास सामने से आए वाहन संख्या 62 एएच 9575 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में अशोक मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल अशोक मौर्य को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगपुर, जलालपुर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान 19 नवंबर की सुबह करीब 5 बजे उनकी मौत हो गई।

अशोक मौर्य ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी पुनीता का चार वर्ष पहले निधन हो चुका था। अब परिवार में 19 वर्षीय अभिषेक, 16 वर्षीय आनंद, 13 वर्षीय अभिनव और आठ वर्षीय पुत्री प्रियांशी के साथ 90 वर्षीय दादी कुटरा देवी हैं। परिवार में कमाने वाले अशोक मौर्य की मौत से बच्चों और बुजुर्ग दादी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने रामगढ़-जालालपुर मुख्य मार्ग जाम कर विरोध जताया। क्षेत्राधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि सड़क हादसे के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X