शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सैमसंग वन यूआई 9.5 बीटा रोलआउट: एप लॉक, कैमरा और हेल्थ एप में हुए बड़े बदलाव, जानें 5 नए फीचर्स – Samsung One Ui 9 5 Beta Update Galaxy S26 App Lock Camera New Health Features India Rollout
टेक्नोलॉजी

सैमसंग वन यूआई 9.5 बीटा रोलआउट: एप लॉक, कैमरा और हेल्थ एप में हुए बड़े बदलाव, जानें 5 नए फीचर्स – Samsung One Ui 9 5 Beta Update Galaxy S26 App Lock Camera New Health Features India Rollout

November 20, 2026


सैमसंग ने भारत में One UI 9.5 बीटा अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। इसके जरिए चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोन यूजर्स आधिकारिक रिलीज से पहले नए सॉफ्टवेयर और फीचर्स को आजमा सकेंगे। इस अपडेट में कैमरा कंट्रोल, हेल्थ ट्रैकिंग, एक्सेसिबिलिटी और प्राइवेसी पर खास ध्यान दिया गया है।

कंपनी के मुताबिक, One UI 9.5 Beta फिलहाल Galaxy S26 Series के यूजर्स के लिए चुनिंदा देशों में उपलब्ध है। इनमें भारत, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, पोलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं। योग्य यूजर्स सैमसंग मेंबर्स एप के जरिए बीटा प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कैमरे में मिलेंगे ज्यादा कंट्रोल और नए विकल्प

One UI 9.5 में कैमरा इस्तेमाल करने का अनुभव बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। खासतौर पर उन यूजर्स को फायदा होगा, जो मोबाइल से फोटो और वीडियो शूट करते हैं। अपडेट में Pro और Pro Video मोड को बेहतर बनाया गया है। अब यूजर्स को शूटिंग के दौरान ज्यादा सेटिंग्स कस्टमाइज करने और अपनी जरूरत के मुताबिक प्रीसेट चुनने का विकल्प मिलेगा।

इसके अलावा डिफॉल्ट कैमरा इंटरफेस में भी सुधार किया गया है। इसमें बेहतर कैमरा कंट्रोल और नया जूम बार दिया गया है। इससे जरूरी सेटिंग्स एक ही स्क्रीन पर मिलेंगी और यूजर्स को बार-बार अलग-अलग मेन्यू में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, Pro और Pro Video मोड केवल उन डिवाइस पर काम करेंगे जो इन्हें सपोर्ट करते हैं। Pro Lite और Pro Video Lite इसमें शामिल नहीं हैं।

सैमसंग हेल्थ एप में क्या हैं नए फीचर्स?

सैमसंग ने अपने हेल्थ एप में भी दो नए फीचर जोड़े हैं। पहला Mindful Note है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने विचारों और भावनाओं को लिख सकते हैं। इसमें अपनी बात खुद लिखने के साथ गाइडेड प्रॉम्प्ट का विकल्प भी मिलेगा। इससे यूजर्स रोजाना अपने विचारों को नोट कर सकेंगे।

दूसरा नया फीचर Medications है। इसके जरिए यूजर्स अपनी दवाइयों, विटामिन और सप्लीमेंट्स की जानकारी एप में जोड़ सकेंगे। साथ ही दवा लेने का समय तय करके रिमाइंडर सेट कर पाएंगे और यह भी ट्रैक कर सकेंगे कि उन्होंने समय पर दवा ली या नहीं। ध्यान रहे कि Medications फीचर की उपलब्धता अलग-अलग बाजारों में अलग हो सकती है। यह फीचर आपको किसी तरह की मेडिकल सलाह नहीं देगा।

एक्सेसिबिलिटी के लिए मिलेंगे नए शॉर्टकट

One UI 9.5 में एक्सेसिबिलिटी को भी बेहतर बनाया गया है। इसमें Floating Shortcut दिया गया है, जिससे यूजर्स बार-बार मेन्यू खोले बिना अपने जरूरी कंट्रोल्स तक पहुंच सकेंगे।

इसके अलावा हियरिंग एड इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए भी नया बदलाव किया गया है। अब वे सीधे नोटिफिकेशन पैनल से हियरिंग एड का वॉल्यूम एडजस्ट कर सकेंगे। साथ ही यह भी चुन पाएंगे कि नोटिफिकेशन, रिंगटोन और अलार्म जैसी आवाजें हियरिंग एड में सुनाई दें या नहीं।

App Lock से अलग-अलग एप रहेंगे सुरक्षित

प्राइवेसी के लिहाज से One UI 9.5 का App Lock फीचर काफी काम का हो सकता है। इसकी मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन में मौजूद अलग-अलग एप को लॉक कर सकेंगे।

इन एप को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन या फोन के स्क्रीन लॉक के जरिए सुरक्षित किया जा सकेगा। खास बात यह है कि लॉक किए गए ऐप के नोटिफिकेशन का कंटेंट और विजेट भी छिपे रहेंगे। इससे अगर कोई दूसरा व्यक्ति आपका फोन इस्तेमाल करता है, तो भी उसे इन ऐप से जुड़ी निजी जानकारी दिखाई नहीं देगी।

कैसे डाउनलोड करें One UI 9.5 Beta?

गैलेक्सी एस26 सीरीज के योग्य यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए बीटा प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए बताए गए स्टेप्स फॉलो करें:

1. अपने स्मार्टफोन में Samsung Members एप खोलें।

2. बीटा प्रोग्राम से जुड़ा बैनर या नोटिफिकेशन देखें।

3. उपलब्ध होने पर One UI 9.5 Beta के लिए रजिस्ट्रेशन करें।

4. आवेदन पूरा होने के बाद फोन की Settings में जाकर Software Update चेक करें।

ध्यान रखें कि बीटा वर्जन आधिकारिक अपडेट नहीं होता। इसमें कुछ बग या तकनीकी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे अपने मुख्य स्मार्टफोन पर इंस्टॉल करने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप लेना बेहतर रहेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X