शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मातम में बदली खुशियां:नूंह में दर्दनाक हादसा, डंपर ने कार में मारी टक्कर, तीन की मौत, शादी से लौट रहे थे – Three People Died In A Road Accident Near The Housing Board Colony In Ferozepur Jhirka, Nuh
नूंह

मातम में बदली खुशियां:नूंह में दर्दनाक हादसा, डंपर ने कार में मारी टक्कर, तीन की मौत, शादी से लौट रहे थे – Three People Died In A Road Accident Near The Housing Board Colony In Ferozepur Jhirka, Nuh

October 29, 2026


Three people died in a road accident near the Housing Board Colony in Ferozepur Jhirka, Nuh

हादसे में क्षतिग्रस्त कार

विस्तार

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक डीएलटी डंपर ने इको कार को टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब इको कार में सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तेज रफ्तार डंपर ने कार को इतनी भीषण टक्कर मारी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। शवों के क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई में जुटी हुई है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X