शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मातृभूमि:’जवानों के दर्द पर ध्यान मत दो’, सलमान ने Ai-vfx की ट्रोलिंग करने वालों पर कसा तंज, कही ये बात – Salman Khan Slams Maatrubhumi Ai And Vfx Critics Thanks Trolls For Boosting Trailer Views
बॉलीवुड

मातृभूमि:’जवानों के दर्द पर ध्यान मत दो’, सलमान ने Ai-vfx की ट्रोलिंग करने वालों पर कसा तंज, कही ये बात – Salman Khan Slams Maatrubhumi Ai And Vfx Critics Thanks Trolls For Boosting Trailer Views

November 20, 2026


Salman Khan Slams Maatrubhumi AI And VFX Critics Thanks Trolls For Boosting Trailer Views

मातृभूमि

विस्तार

शुक्रवार को हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने ट्रेलर की आलोचना करने वालों पर तंज कसा। अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में टोलर्स का शुक्रिया भी अदा किया और कहा कि उनकी वजह से ट्रेलर को महज तीन दिनों में 8.5 करोड़ व्यूज मिल गए।

AI और VFX की आलोचना पर क्या बोले सलमान खान?

फिल्म के VFX और AI के इस्तेमाल को लेकर हो रही आलोचनाओं पर सलमान ने खास तौर पर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा, ‘हम एक फिल्म बना रहे हैं और हर कोई जानता है कि इसका नाम मातृभूमि है। यह हमारे देश के युवा जवानों और उनके परिवारों के बारे में है। लेकिन आप लोग उस पर ध्यान नहीं देते। इसके बजाय आप VFX और AI की बात कर रहे हैं। ये लोग कौन हैं? कहां से आए हैं? क्या ये AI विशेषज्ञ हैं या VFX विशेषज्ञ? ‘देखिए, यहां सलमान खान अपने जैसे नहीं लग रहे हैं। यहां कोई और है।’

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X