लखनऊ। नारी सेवा समिति और अंतरराष्ट्रीय संगठन प्रोफेसर्स विदाउट बॉर्डर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हुआ। 16 से 20 नवंबर तक आयोजित कार्यशाला में फ्रांस की इमैनुएल लेमार्किस और ब्रिटेन के डॉ. ब्लेसिंग मारेगेरे ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग का प्रशिक्षण दिया। प्रो. विभा अग्निहोत्री ने बताया कि मोना कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित समापन समारोह में एआई के नैतिक एवं जिम्मेदार इस्तेमाल, शैक्षणिक नवाचार, मूल्यांकन और एआई गवर्नेंस पर चर्चा हुई। संस्थापिका प्रतिनिधि पिया कृष्णा ने विशेषज्ञों को सम्मानित किया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटे।