Prayagraj News:समझाने गए परिजनों पर लाठी-डंडा और चाकू से हमला, प्राथमिकी दर्ज – Family Members Who Went To Reason With The Other Party Were Attacked With Sticks, Clubs, And Knives; An Fir Has Been Registered
बेटी के ससुराल पक्ष से चल रहे विवाद को सुलझाने गई महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने होलागढ़ में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। अनारा देवी निवासी कोररही, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी निशा देवी का विवाह करीब 10 साल पहले कुंवर बहादुर निवासी भगदेवरा बेरावां चौराहा, नवाबगंज से किया था।
आरोप है कि शादी के करीब छह साल बाद कुंवर बहादुर का संबंध एक युवती से हो गया, जिसके बाद से वह बेटी निशा के प्रति गैर जिम्मेदार हो गया। 19 नवंबर को पता चला कि कुंवर बहादुर उक्त युवती के घर आया हुआ है। इस पर वह अपने रिश्तेदारों आशा, मंजू, उषा, अर्जुन और निशा के साथ उसे समझाने के लिए बनवारी के पुरवा गईं। वहां पहुंचने पर कुंवर बहादुर, युवती और उसके पिता ने गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडा और चाकू से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आशा, निशा और मंजू को अधिक चोट आने पर उनका इलाज स्वरूप रानी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुंवर बहादुर, गुड़िया एवं गुड़िया के पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
