शहडोल:शहडोल-अनूपपुर हाईवे पर कार के ऊपर पलटा ट्रक, चालक गंभीर घायल, बाइक सवार को बचाने में बिगड़ा संतुलन – Shahdol: Truck Overturns On Parked Car On Nh-43 While Avoiding Bike, Driver Seriously Injured

कार के ऊपर पलटा ट्रक।
November 29, 2026

कार के ऊपर पलटा ट्रक।
नेशनल हाईवे-43 पर मेडिकल कॉलेज तिराहे के पास शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसे में बारात घर के सामने सड़क किनारे खड़ी कार के ऊपर भारी-भरकम ट्रक पलट गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि कार में कोई सवार नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार ट्रक बुढ़ार से शहडोल की ओर आ रहा था। मेडिकल कॉलेज तिराहे से पहले एक बारात घर के सामने सड़क किनारे कई छोटे-बड़े वाहन खड़े थे। इसी दौरान सामने से एक बाइक आ गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने वाहन को सड़क से नीचे उतार दिया। इसी दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़ी कार के ऊपर पलट गया। कार के पास ही स्थित बिरयानी सेंटर में लोग मौजूद थे। हादसे के बाद वहां भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ये भी पढ़ें: भोपाल: कलेक्टर के खिलाफ 5 हजार का जमानती वारंट, अतिरिक्त जमीन के मुआवजा मामले में अनुपस्थिति पर हाईकोर्ट सख्त
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक पलटने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार कार चालक और वाहन मालिक अभी थाने नहीं पहुंचे हैं।
सड़क पर पार्किंग बन रही हादसों की वजह
बता दें कि यह मार्ग शहडोल को अनूपपुर से जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-43 के किनारे कई बारात घर संचालित हैं। शादी समारोह के दौरान पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से लोग अपने चारपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। इससे हाईवे पर आवागमन प्रभावित होता है और हादसों का खतरा बना रहता है। सवाल यह है कि व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे इस तरह बेतरतीब पार्किंग पर जिम्मेदार विभाग कब सख्ती दिखाएंगे।
वहीं सोहागपुर थाने के उपनिरीक्षक आशीष झारिया ने बताया कि मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, घायल चालक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, मामले की जांच जारी है।
November 28, 2026
शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल, बाणसागर विस्तार बाणसागर के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में दो पालियों में पढ़ाई का फैसला अब विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी सवालों के घेरे में है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौटने वाले छात्र-छात्राओं को अंधेरे और जंगली रास्तों से गुजरना पड़ता है। इन रास्तों पर शाम होते […]
November 28, 2026
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना विस्तार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लेह में कुएं में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर में स्थित कुएं से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। हादसे के बाद परिजनों […]
November 27, 2026
बैठक में मौजूद अधिकारी विस्तार जिले में गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीयन और बच्चों के नियमित टीकाकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है। यू-विन पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के शीघ्र पंजीयन और बच्चों को पेंटावैलेंट-1 टीका लगाने की उपलब्धि कम पाए जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी […]
