रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:लोक निर्माण विभाग में तीन अधीक्षण यंत्रियों के तबादले, शालिग राम बघेल बने प्रभारी प्रमुख अभियंता – Mp Pwd Transfers Three Superintending Engineers; Shaligram Baghel Appointed In-charge Chief Engineer
भोपाल

एमपी:लोक निर्माण विभाग में तीन अधीक्षण यंत्रियों के तबादले, शालिग राम बघेल बने प्रभारी प्रमुख अभियंता – Mp Pwd Transfers Three Superintending Engineers; Shaligram Baghel Appointed In-charge Chief Engineer

November 21, 2026


MP PWD Transfers Three Superintending Engineers; Shaligram Baghel Appointed In-charge Chief Engineer

वल्लभ भवन

विस्तार

मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को तीन अधीक्षण यंत्रियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। विभाग ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार, शालिग राम बघेल को प्रभारी प्रमुख अभियंता (बीएंडआर), लोक निर्माण विभाग भोपाल बनाया गया है। इससे पहले वे प्रभारी प्रमुख अभियंता (भवन) के पद पर कार्यरत थे। वहीं, रामलाल वर्मा को प्रभारी मुख्य अभियंता के पद से हटाकर मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम, भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें पर्यटन विभाग के अंतर्गत सेवाएं देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें- कौन होगा नया डीजीपी: यूपीएससी ने दी तीन नामों को हरी झंडी, अब राज्य सरकार चुनेगी नया पुलिस मुखिया

इसी तरह, उज्जैन परिक्षेत्र में प्रभारी मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत योगेंद्र सिंह बागोले को भोपाल बुलाकर प्रभारी प्रमुख अभियंता (भवन) बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग ने 20 नवंबर को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सभी तबादले आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: भोपाल के वैज्ञानिकों ने बनाई बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन, एक डोज सिर्फ 2 रुपये में होगी उपलब्ध

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X