रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
शामली

हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं कार्यकर्ता :मोहित बेनीवाल – Party Workers Should Ensure That The Names Of All Eligible Individuals Are Added To The Electoral Roll: Mohit Beniwal

November 21, 2026


-भाजपा कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर हुई बैठक, बूथ स्तर तक अभियान चलाने पर दिया जोर

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। भाजपा ने मतदाता जोड़ो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया है। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर शामली विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मोहित बेनीवाल ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने अभियान को पूरी सक्रियता और संगठनात्मक समन्वय के साथ बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने पर चर्चा हुई। अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने की कार्ययोजना पर बात की गई। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर पात्र लोगों से संपर्क कर उनका पंजीकरण सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य मजबूत लोकतंत्र के लिए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होकर पात्र लोगों से संपर्क कर पंजीकरण सुनिश्चित कराने को कहा गया है। बैठक में हेमंत अरोरा, राजेश मलिक, मोहित जैन, पंकज कश्यप, पुनीत द्विवेदी, कमल बंसल, संगीता जिंदल और शशि अरोड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X