रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रोहतक शूटआउट:युवती ने गैंगस्टर सन्नी को हनीट्रैप में फंसाया, हत्या के बाद बैंकॉक भागी; अब मां ने कही ये बात – Rohtak Murder Case: Jahnavi Malik Suspected Of Fleeing To Georgia Via Bangkok
शामली

रोहतक शूटआउट:युवती ने गैंगस्टर सन्नी को हनीट्रैप में फंसाया, हत्या के बाद बैंकॉक भागी; अब मां ने कही ये बात – Rohtak Murder Case: Jahnavi Malik Suspected Of Fleeing To Georgia Via Bangkok

November 29, 2026


रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड की मुखबिर मानी जा रही शामली (यूपी) की जाह्नवी मलिक को लेकर नई जानकारी सामने आई है। दिल्ली में आईएएस बनने के लिए गई जाह्नवी ने चुनावी रंजिश में हुई पिता और ताऊ की हत्या का बदला लेने के लिए जॉर्जिया में बैठे बागपत के गैंगस्टर रवि राठी से हाथ मिला लिया था। 

फिर, गैंगस्टर सन्नी रिटौलिया को प्रेमजाल में फंसाकर रोहतक आ गई। हत्याकांड के बाद उसके बैंकाक के रास्ते जॉर्जिया भागने की आशंका है। जानकारी सामने आई है कि वारदात के बाद वह देश छोड़कर थाईलैंड भाग गई। घटना के तुरंत बाद उसे घटनास्थल से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक कार से पहुंचाया गया था। एसपी ने विदेश भागने की बात को लेकर लेकर गोलमोल जवाब दिया है।

Rohtak Murder Case: Jahnavi Malik Suspected of Fleeing to Georgia via Bangkok

रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड, सामने आए सीसीटीवी फुटेज
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जाह्नवी के बैंकॉक जाने की आशंका

रोहतक के चौहरे हत्याकांड की जांच के तार शामली से जुड़ने के बाद रोहतक पुलिस ने दूसरे दिन भी जिले में डेरा डाले रखा। पुलिस और सीआईए की टीम ने बहावड़ी, कसेरवा समेत कई स्थानों पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की। 

Rohtak Murder Case: Jahnavi Malik Suspected of Fleeing to Georgia via Bangkok

जाह्नवी मलिक की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रोहतक पुलिस को हत्याकांड से पहले बदमाशों को सूचना देने के शक में बहावड़ी की पूर्व प्रधान की बेटी जाह्नवी की तलाश है। अब पुलिस को जानकारी मिली है कि जाह्नवी चौहरे हत्याकांड के बाद बैंकॉक चली गई।

Rohtak Murder Case: Jahnavi Malik Suspected of Fleeing to Georgia via Bangkok

जाह्नवी मलिक की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इंस्टाग्राम के जरिये सन्नी से बनाया करीबी रिश्ता

जाह्नवी ने करीब दो माह पहले इंस्टाग्राम के जरिये सन्नी से करीबी रिश्ता बना लिया। यही नहीं, वह दिल्ली से रोहतक आकर किराये पर फ्लैट लेकर उसकी निगरानी करने लगी। उसने एक काले रंग की स्कॉर्पियो भी ले रखी थी जिसमें कई बार सन्नी भी घूमा करता था।

Rohtak Murder Case: Jahnavi Malik Suspected of Fleeing to Georgia via Bangkok

जाह्नवी मलिक की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बताते हैं कि 25 नवंबर की रात वह सन्नी को लेकर मिलन ढाबे पहुंची थी। उसने मुखबिरी कर राठी गैंग को फोटो और मैसेज भेजे। कुछ ही देर बाद आए पांच शूटरों ने ढाबे में 50-60 गोलियां बरसाकर बाबा गैंग के झज्जर के डीघल निवासी रिंकू, विनीत व यश को भून डाला। झज्जर के बेरी निवासी एमकॉम का छात्र हिमांशु भी मारा गया। राठी गैंग इसे भी शूटरों का साथी बता रहा है। इतनी मुखबिरी के बावजूद सन्नी ढाबे के पिछले दरवाजे से बच निकलने में कामयाब रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X