PF Withdrawal: पीएफ यानी प्रोविडेंट फंड नौकरीपेशा लोगों के लिए बचत का एक महत्वपूर्ण जरिया है। हर महीने कर्मचारी की सैलरी से एक हिस्सा कटकर पीएफ खाते में जमा होता है। इसमें कंपनी की ओर से भी योगदान दिया जाता है। नौकरी के दौरान जमा हुए पैसे आपको भविष्य में आर्थिक मदद करती है।
हालांकि, कई बार नौकरी छूटने या खुद नौकरी छोड़ने के बाद लोगों को पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है कि नौकरी छोड़ने के कितने दिन बाद पीएफ का पैसा निकाला जा सकता है? तो चलिए जानते हैं इसके नियम और ऑनलाइन आवेदन का तरीका। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
नौकरी छोड़ने के कितने समय बाद निकाल सकते हैं PF?
- पहले अंतिम पीएफ सेटलमेंट के लिए 12 महीने इंतजार करना पड़ता था
- पर अब इस अवधि को घटाकर सिर्फ 2 महीने कर दिया गया है
- इससे बेरोजगार होने की स्थिति में कर्मचारियों को अपनी जमा रकम हासिल करने के लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा
- हालांकि, पेंशन फंड (EPS) की अंतिम निकासी के लिए 36 महीने की न्यूनतम प्रतीक्षा अवधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है
किन परिस्थितियों में निकाल सकते हैं पूरा पीएफ का पैसा?
- कुछ विशेष परिस्थितियों में कर्मचारी को पूरा पीएफ निकालने की अनुमति भी है
- इसमें 55 साल की उम्र के बाद रिटायरमेंट, स्थायी रूप से काम करने में असमर्थता, छंटनी और स्थायी रूप से विदेश जाने जैसी परिस्थितियां शामिल हैं
- इसलिए नौकरी छोड़ने के बाद पीएफ निकालने से पहले अपनी स्थिति और पीएफ निकालने की पात्रता समझना जरूरी है
ऑनलाइन कैसे निकालें पीएफ का पैसा?
स्टेप 1
- अगर आपका यूएएन एक्टिव है और जरूरी KYC जानकारी अपडेट है, तो घर बैठे ऑनलाइन पीएफ निकाल सकते हैं
- इसके लिए सबसे पहले ईपीएफओ के मेंबर पोर्टल पर जाएं
- फिर अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें
- ऑनलाइन सर्विसेज में जाकर क्लेम (फॉर्म-31, 19, 10सी) विकल्प चुनें