करवाचौथ:आज, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी उपवास, खराब मौसम बनेगा चंद्र दर्शन में बाधा – Karva Chauth Today Hathras

करवा चौथ
October 29, 2026

करवा चौथ
करवाचौथ का त्योहार आज मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ दिनभर निर्जला उपवास रखेंगी। चंद्रदेव के दर्शन पर खराब मौसम का साया रहेगा।
शाम को पारंपरिक विधि-विधान से चौथ माता का पूजन करने के उपरांत रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 अक्तूबर को रात 1:06 बजे से शुरू होकर उसी रात 10:09 बजे तक रहेगी। उदयातिथि और चंद्रोदयव्यापिनी मुहूर्त के चलते करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर को ही रखा जाएगा।
हाथरस में रात करीब 8:20 बजे चंद्र दर्शन होने का समय आकलित किया गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब के प्रभाव के चलते दिल्ली-एनसीआर व आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में व्रती महिलाओं को अर्घ्य देने और छलनी की ओट से चांद का दीदार करने के लिए कुछ देर प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।
आचार्य सीपूजी महाराज का कहना है कि सनातन परंपरा में व्रत और त्योहार केवल बाह्य धार्मिक अनुष्ठान नहीं हैं, बल्कि ये परिवार को प्रेम, संस्कार और विश्वास की डोर में पिरोने का सशक्त माध्यम हैं। करवा चौथ पति-पत्नी के बीच परस्पर सम्मान, समर्पण और भावनात्मक प्रगाढ़ता को नई मजबूती प्रदान करता है।
November 13, 2026
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट विस्तार सिकंदराराऊ क्षेत्र अंतर्गत पुरदिलनगर के मोहल्ला गढ़ में मारपीट कर दंपती और उनके परिजनों को घायल करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत छह नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मीनू देवी पत्नी राहुल ने आरोप लगाया कि 10 नवंबर को विष्णु, ब्रजेश, बनी सिंह, शेख, […]
November 13, 2026
प्रकाश पर्व दीपावली के अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को हाथरस के सरकारी दफ्तर, बैंक और स्कूल-कॉलेज एक बार फिर खुल गए। अपने जरूरी और लंबित पड़े कार्यों को निपटाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पांच दिवसीय दीपोत्सव के बाद सबसे अधिक भीड़ बैंक शाखाओं, डाकघर, बिजली विभाग के कार्यालयों, एलआईसी, तहसील, कलक्ट्रेट और […]
November 13, 2026
बिसावर। गांव कजरौठी में बृहस्पतिवार दोपहर हाईटेंशन विद्युत लाइन पर काम करते समय करंट लगने से संविदा लाइनमैन जितेंद्र सिंह (40) की मौत हो गई। हादसे से कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। कर्मियों ने लाइन पर काम करने के लिए सुरक्षा के इंतजाम न होने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों के अनुसार ऊंचागांव (सुसाइन) […]
