रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एंटीबायोटिक का अधिक इस्तेमाल बढ़ा रहा रोगाणुओं का प्रतिरोध :डॉ. जेबी गोगोई – Increased Antibiotic Use Is Increasing Resistance To Microbes
हरदोई

एंटीबायोटिक का अधिक इस्तेमाल बढ़ा रहा रोगाणुओं का प्रतिरोध :डॉ. जेबी गोगोई – Increased Antibiotic Use Is Increasing Resistance To Microbes

November 21, 2026


Increased antibiotic use is increasing resistance to microbes

फोटो- 32- मेडिकल कॉलेज के न्यूज-लेटर के विमोचन के दौरान मौजूद प्रधानाचार्य साथ में अन्य। स्रोत:

हरदोई। गौरा डांडा स्थित मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोजलॉजी विभाग में बृहस्पतिवार को विश्व राेगाणुरोधी प्रतिरोध जागरूकता कार्निवाल का आयोजन किया गया। इसमें एमबीबीएस व नर्सिंग विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक दवाओं के अनुचित इस्तेमाल से होने वाले खतरों के बारे में जानकारी दी गई। आयोजन के दौरान महाविद्यालय के न्यूज लेटर का विमोचन किया गया।

कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) की ओर से सप्ताहभर चलने वाले जागरूकता कार्निवाल की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने की। प्रधानाचार्य ने कहा कि एएमआर सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर वैश्विक चुनौती है। इससे निपटने के लिए एंटीबायोटिक का जिम्मेदारी से इस्तेमाल और संक्रमण की रोकथाम जरूरी है। माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अदिति गर्ग ने कहा कि एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध केवल अस्पतालों तक सीमित समस्या नहीं है। अनावश्यक एंटीबायोटिक लेने से बचें और चिकित्सक के निर्देशों का पालन करके हर व्यक्ति नियंत्रण में योगदान दे सकता है।

कार्निवाल में रस्साकशी, व्हील ऑफ फॉर्च्यून, फोटोग्राफी कॉर्नर और एएमआर थीम पर आधारित सांप-सीढ़ी खेल के माध्यम से जागरूक किया गया। विद्यार्थियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभाग के न्यूज लेटर का विमोचन भी किया गया। उपप्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष और वरिष्ठ संकाय सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X