रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rohtak News:क्विज में हसनगढ़ की रोशनी-साधना प्रथम – Roshni And Sadhana From Hasangarh
रोहतक

Rohtak News:क्विज में हसनगढ़ की रोशनी-साधना प्रथम – Roshni And Sadhana From Hasangarh

November 21, 2026


Roshni and Sadhana from Hasangarh

29 रोहतक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माइला में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की क्विज प्रतिय
– फोटो : samvad

रोहतक। जिला निर्वाचन कार्यालय एवं जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से सांपला ब्लॉक में विधानसभा स्तर पर इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की क्विज व निबंध प्रतियोगिता हुई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माइला में खंड शिक्षा अधिकारी आरती चहल के मार्गदर्शन में हुए आयोजन में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला की प्राचार्य गीता शेरावत नोडल अधिकारी रहीं। संचालन में प्राचार्य मीनाक्षी, दर्शना, सुनील मेहरा, कविता और तृप्ता ने सहयोग दिया।

आरती चहल ने बताया कि विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा मतदाता के अधिकारों और कर्तव्यों पर अपनी जानकारी और रचनात्मक प्रतिभा दिखाई।

ये रहे विजेता

क्विज में हसनगढ़ की रोशनी और साधना प्रथम रहीं। इस्माइला के अमित और हर्ष द्वितीय, महाराजा अग्रसेन पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की अर्चना और चांदनी तृतीय रहीं। निबंध लेखन में गांधरा की हिमांशी प्रथम, हसनगढ़ की तपस्या द्वितीय और अंशुल तृतीय रहे। मतदान के महत्व विषय पर मॉडल संस्कृति स्कूल सांपला की राशि प्रथम, समचाना की मुस्कान द्वितीय और दतौड़ की रितिका तृतीय रहीं। प्राचार्य मीनाक्षी ने कहा कि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया की जानकारी होना आवश्यक है ताकि वे भविष्य में जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X