रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रोहतक

Rohtak News:वार्ड 3 में 36 लाख से बनेंगी 12 गलियां, लोगों को मिलेगी सुविधा – 12 Streets In Ward 3 To Be Constructed At A Cost Of 36 Lakh; Residents To Benefit

November 29, 2026


रोहतक। शहर के वार्ड 3 में 36 लाख से 12 गलियां बनेंगी जिससे आसपास की चार कॉलोनी के लोगों को फायदा होगा। वार्ड 3 में शामिल नंद कॉलोनी, गोपालपुरा, कुआ मोहल्ला व आंबेडकर नगर में ये गली बनाई जाएंगी। नगर निगम के वार्ड 3 के लोग लंबे समय से इन गलियों की मांग उठा रहे थे। नगर निगम की ओर से ये सभी सीमेंटेड गली बनाई जाएंगी जिनका टेंडर लगाया गया है।

वार्ड 3 से पार्षद ज्योति ने बताया कि सीमेंटेड गली निर्माण से चार कॉलोनियों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नंद कॉलोनी, गोपालपुरा, कुआ मोहल्ला और आंबेडकर नगर के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। गली की हालत खराब होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी होती थी। बारिश के मौसम में गली में पानी भर जाता था और कीचड़ हो जाता था।

बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती थी। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मनजीत दहिया ने बताया कि नगर निगम ने 36 लाख रुपये की लागत से वार्ड तीन में सीमेंटेड गलियां बनाने का फैसला लिया है। नगर निगम की ओर से टेंडर भी लगा दिया गया है। वार्ड 3 में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। गली बनने से चारों कॉलोनियों के लोगों को आवाजाही में सुविधा होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X