रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रेवाड़ी

Rewari News:शादी का झांसा देकर युवती से पानीपत के होटल में दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज – Woman Raped In A Panipat Hotel After Being Promised Marriage; Fir Registered

November 21, 2026


रेवाड़ी। शहर निवासी एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो तैयार कर ब्लैकमेल करने के मामले में पानीपत पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपी युवक धारूहेड़ा का रहने वाला है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी से उसकी जान-पहचान फोन पर बातचीत के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोप है कि एक दिन आरोपी उसे नशीला पदार्थ खिलाकर पानीपत के एक होटल में ले गया। वहां उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर अश्लील फोटो और वीडियो बना ली।

इसके बाद आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए और पैसे भी ऐंठे। आरोपी के पास उसका डेबिट कार्ड भी है। आरोपी ने इस कार्ड से करीब 3 लाख रुपये का लेनदेन किया है।

उसने पहले भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी, लेकिन डराने और दबाव बनाने के कारण उसे शिकायत वापस लेनी पड़ी। अब आरोपी की सगाई एक युवती से होने के बाद भी उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

पीड़िता का आरोप है कि करीब 2 महीने तक पुलिस के चक्कर लगाने के बाद नवंबर की शुरुआत में केस पानीपत महिला थाने में ट्रांसफर किया गया। 5 नवंबर को एफआईआर दर्ज होने के बाद पानीपत एसपी ने 3 दिन में आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन 15 दिन बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X