शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
करोड़ों के जेवरात की धोखाधड़ी:दिल्ली क्राइम ब्रांच की आगरा में दबिश, तीन पकड़े; जानें पूरा मामला – Multi-crore Gold Fraud Case: Delhi Crime Branch Arrests Three In Agra
एटा

करोड़ों के जेवरात की धोखाधड़ी:दिल्ली क्राइम ब्रांच की आगरा में दबिश, तीन पकड़े; जानें पूरा मामला – Multi-crore Gold Fraud Case: Delhi Crime Branch Arrests Three In Agra

October 29, 2026


Multi-Crore Gold Fraud Case: Delhi Crime Branch Arrests Three in Agra

arrested, arrest demo

विस्तार

 दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बुधवार रात कोतवाली थाना क्षेत्र में दबिश देकर तीन लोगों को पकड़ा है। इन पर चांदनी चौक इलाके में हुई करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप है। जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद टीम सभी को अपने साथ ले गई। थाना पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद निवासी सराफ को सोने के जेवरात का ऑर्डर दिया गया था। जेवरात दिल्ली के पते पर मंगवाए गए थे। जेवरात की डिलीवरी कर दी गई मगर रकम का भुगतान नहीं किया गया। सराफ ने पुलिस से शिकायत की। मामले में जल्द प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। करोड़ों का सोना होने का मामला होने के कारण दिल्ली क्राइम ब्रांच को लगाया गया। जेवरात को अहमदाबाद के तीन लोगों ने खरीदवाने में मदद की थी।

पुलिस की दबिश से पहले वो भाग निकले। बाद में तीनों की लोकेशन आगरा में आई। बुधवार रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम दो गाड़ियों में आई। कोतवाली क्षेत्र में दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई। एसीपी सदर अमिषा सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। उन्हें टीम अपने साथ लेकर गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X