रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पाकिस्तान बरसों से रो रहा था जिसका रोना, अब वही अफगानिस्तान में कर रहा… तालिबान सरकार ने दिए सबूत
नॉलेज

पाकिस्तान बरसों से रो रहा था जिसका रोना, अब वही अफगानिस्तान में कर रहा… तालिबान सरकार ने दिए सबूत

November 22, 2026


होमताजा खबरनॉलेज

पाकिस्तान बरसों से रो रहा था जिसका रोना, अब वो अफगानिस्तान में क्यों कर रहा?

Last Updated:

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड सीमा पर तनाव बढ़ गया है. तालिबान सरकार ने पाकिस्तान पर देश को अस्थिर करने और विद्रोही गुटों की मदद करने का आरोप लगाया है. वहीं पाकिस्तान ने इन आरोपों को खारिज किया है.

पाकिस्तान बरसों से रो रहा था जिसका रोना, अब वो अफगानिस्तान में क्यों कर रहा?Zoom

तालिबान ने खोली पाकिस्तान की पोल.

पाकिस्तान बरसों से देश में हो रहे हमलों के बीच अफगानिस्तान समर्थन तालिबान उग्रवादियों को जिम्मेदार बताता रहा है. तालिबान का उससे कनेक्शन हो या न हो, मगर पाकिस्तान ने अब वही हरकत शुरू कर दी है. तालिबार सरकार ने पाकिस्तान पर देश को अस्थिर करने की कोशिशों का आरोप लगाया है. अफगानिस्तान का आरोप है कि पाक हथियारबंद विद्रोही गुटों की मदद कर रहा है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड सीमा के पास पिछले कई दिनों से झड़प चल रही है. इस बीार तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के मुताबिक देश को अस्थिर करने के लिए हथियारबंद डूरंड सीमा के पास इकट्ठा हुए हैं. इनमें अफगानिस्तान फ्रीडम फ्रंट और यूनाइटेड फ्रंट ऑफ अफगानिस्तान जैसे गुट शामिल हैं. ये गुट जुलाई से लेकर अब तक बदख्शा प्रांत जे जेबक जिले और नूरिस्तान और कुनार प्रांतों में लगातार हमले कर रहे हैं. इन गुटों ने हमलों की जिम्मेदारी भी ली है.

इससे पहले तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने DW को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि बदख्शां में अशांति फैलाने वाले उपद्रवी पाकिस्तान के चित्राल इलाके से आए थे और हमला करने के बाद वापस वहीं लोट गए. उन्होंने तो यहां तक दावा किया कि इन उपद्रवियों में पाकिस्तानी सेना के जवान भी थे. हालांकि पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने इन आरोपों को प्रोपेगेंडा बताते हुए खारिज कर दिया.

अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता से वापसी के बाद से लगातार सरकार को विरोध का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि तालिबान सरकार सख्ती के साथ इनसे मुकाबला कर रही है. अफगानिस्तान की पूर्व सांसद शिंकाई कारोखाइल का मानना है कि तालिबान विरोधी गुटों के लिए पाकिस्तान की मदद के बिना सीमा पार कर अफगानिस्तान में एंट्री नहीं कर सकते. उन्होंने बदख्शां और नूरिस्तान में हुई घटनाओं को हवाला देते हुए कहा कि पाक की मदद के बिना ये हमले नामुमकिन हैं.

DW ने एक रिपोर्ट में पाकिस्तान के पूर्व सीनेटर और राजनीतिक विश्लेषक अफरासियाब खट्टक के हवाले से लिखा है कि ये जाहिर है कि पाकिस्तान में तालिबान विरोधी को गुटों को समर्थन दे रहा है. उन्होंने दावा किया कि तालिबान के विरेाधी इस्लामाबाद आते हैं, वहां बैठकें करते हैं और यह अफगानिस्तान को लेकर पाकिस्तान की नीति का हिस्सा है.

अफगानिस्तान ने जो आरोप पाक पर लगाए हैं, वही आरोप पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान पर लगाता रहता है. इस्लामाबाद का कहना है कि अफगान जमीन से सक्रिय आतंकवादी संगठन ही पाकिस्तान पर हमले कर रहे हैं और तालिबान उन्हें रोक नहीं रहा. इनमें पहला संगठन तहरीए ए तालिबान पाकिस्तान है, जो असल में पाक का ही सक्रिय हथियारबंद संगठन है. पहले पाकिस्तानी सेना ने ही इसे पाला था, मगर अब ये सेना और सुरक्षा बलों को ही निशाना बना रहा है. दूसरा संगठन है बलूच लिबरेशन आर्मी जो पाक सरकार और सुरक्षा बलों के खिलाफ सीधे अभियान चलाता रहा है.

अफगानिस्तान और पाक के बीच रिश्तों में तनाव की वजह तालिबान की भारत के साथ नजदीकी भी है. पाकिस्तान का भारत के साथ लंबे समय से विवाद रहा है. ऐसे में काबुल का नई दिल्ली के साथ संबंध मजबूत करने का प्रयास ही इस्लामाबाद की चिंता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, पाकिस्तान पहले अफगानिस्तान की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था पर काफी प्रभाव रखता था लेकिन तालिबान की वापसी के बाद यह प्रभाव पहले जैसा नहीं रहा है. अफगानिस्तान के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के शोधकर्ता मालेक साइटेज के हवाले से DW ने लिखा है कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि काबुल भारत के करीब आए.

authorimg
Ambar BajpaiDeputy News Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X