रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व:सोनानदी और पाखरो जोन में 15 दिसंबर तक बुकिंग फुल, जंगल सफारी कर रोमांचित हो रहे पर्यटक – Corbett Tiger Reserve Booking For Sonanadi And Pakhro Zone Is Full Until December 15 For Jungle Safari
कोटद्वार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व:सोनानदी और पाखरो जोन में 15 दिसंबर तक बुकिंग फुल, जंगल सफारी कर रोमांचित हो रहे पर्यटक – Corbett Tiger Reserve Booking For Sonanadi And Pakhro Zone Is Full Until December 15 For Jungle Safari

November 22, 2026


Corbett Tiger Reserve Booking for Sonanadi and Pakhro zone is full until December 15 For jungle safari

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व

विस्तार

घने जंगलों में जिप्सी सफारी और प्राकृतिक आवास में वन्यजीवों का दीदार पर्यटकों को सोनानदी और पाखरो पर्यटन जोन की ओर आकर्षित कर रहा है। मानसून के बाद 15 नवंबर से शुरू हुए पर्यटन सत्र के पहले सप्ताह में ही दोनों जोन में 23 जिप्सियों की बुकिंग हुई, जिनसे 145 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। दिसंबर तक की एडवांस बुकिंग भी हो चुकी है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत सोनानदी वन्यजीव विहार के वतनवासा-हल्दूपड़ाव और पाखरो जोन में पर्यटकों को बाघ, तेंदुए, हाथियों और विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को देखने का मौका मिल रहा है। जिप्सी चालक शिव सिंह ने बताया कि पर्यटक बर्ड वॉचिंग में भी खास दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

उत्तराखंड:  वन्यजीव अंग कार्यालयों से गायब हुए तो डीएफओ होंगे जिम्मेदार, पीसीसीएफ ने जारी किए दिशा-निर्देश

केटीआर की एसीएफ अनामिका बुक्करवाल ने बताया कि पर्यटन सत्र के पहले सप्ताह में पर्यटकों की अच्छी आमद रही। वन विभाग की ओर से सुरक्षित सफारी और पर्यटकों की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X