पटना में भीषण हादसा:शादी से लौट रही स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, दूल्हे की चचेरी बहन समेत चार की मौत, छह घायल – Scorpio-returning-wedding-ceremony-collides-hyva-four-dead-six-injured-biharnews

हादसे के बाद लगी भीड़।
November 22, 2026

हादसे के बाद लगी भीड़।
पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा बख्तियारपुर के सबनीमा गांव के पास फोरलेन पर सुबह करीब पांच बजे हुआ। यहां शादी समारोह से लौट रही स्कॉर्पियो की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य घायल की बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सिकंदरा गांव से बारात बख्तियारपुर आई थी। शादी समारोह संपन्न होने के बाद कुछ लोग स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतकों की पहचान धीरज कुमार (26), पूनम कुमारी (27), बबली कुमारी (18) और रेणु कुमारी (20) के रूप में हुई है। पूनम दूल्हे की चचेरी बहन थी और सिकंदरा गांव की रहने वाली थी। उसकी मां ने बताया कि बेटी शादी समारोह में शामिल होने गई थी। घर लौटने के दौरान हादसे में उसकी जान चली गई।
वहीं, धीरज कुमार की मां ने बताया कि उनका बेटा पेशेवर चालक नहीं था। वह पढ़ाई कर रहा था और हाल ही में उसने 30 हजार रुपये की किताबें मंगाई थीं। शादी में स्कॉर्पियो चलाने के लिए उसे ले जाया गया था। धीरज परिवार का इकलौता बेटा था और बाढ़ के अकबरपुर गांव का रहने वाला था।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) अंजनी कुमार ने बताया कि हादसा सबनीमा गांव के पास जगन्नाथ पेट्रोल पंप के नजदीक सुबह करीब पांच बजे हुआ। स्कॉर्पियो में 10 से 12 लोग सवार थे। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक घायल को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
November 29, 2026
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त […]
November 28, 2026
वर्ष 2047 तक बिहारशरीफ की तस्वीर बदलने की तैयारी है। शहर को सुनियोजित, आधुनिक और सुविधाओं से लैस बनाने के लिए तैयार किए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान की कार्यान्वयन रणनीति सामने आ गई है। इसके तहत सड़क, परिवहन, उद्योग, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, पर्यावरण और पर्यटन से जुड़े 14 प्रमुख विकास प्रस्तावों […]
November 28, 2026
संवाददाताओं से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव। – फोटो : amar ujala digital विस्तार पटना में राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने संसद के आगामी विशेष सत्र को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर संसद की यह विशेष […]
