टीम इंडिया:किस खिलाड़ी की अनदेखी से नाखुश हैं महान कपिल देव? कही दिल की बात, बयान ने मचाई खलबली – Kapil Dev Reacts To Mohammed Siraj’s Absence From India’s Playing Xi, Says ‘i Feel Bad Too’

कपिल देव
November 29, 2026

कपिल देव
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। दोनों टेस्ट मैचों में भारतीय टीम ने चार तेज गेंदबाजों को प्लेइंग-11 में जगह दी, लेकिन सिराज को बेंच पर ही बैठना पड़ा। उनके लगातार बाहर रहने पर क्रिकेट विशेषज्ञ भी सवाल उठा रहे हैं। अब भारत को 1983 में विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सिराज के टीम में नहीं होने का उन्हें भी बुरा लग रहा है।
सिराज के बाहर रहने पर क्या बोले कपिल देव?
‘ट्राइडेंट ओपन गोल्फ चैंपियनशिप’ के दूसरे संस्करण की घोषणा के बाद पत्रकारों से बातचीत में कपिल देव ने मोहम्मद सिराज का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे भी बुरा लग रहा है कि वह टीम में नहीं हैं। वह बहुत जोशीला लड़का है। अगर वह टीम में ही नहीं है, तो हम उसके बारे में क्या कह सकते हैं?’ न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने तेज गेंदबाजी के कई विकल्पों को आजमाया है, लेकिन सिराज को अब तक अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया है। उनके बाहर रहने को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।
वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर भी बोले कपिल
कपिल देव ने 50 ओवर के ‘एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026’ में वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन की भी तारीफ की। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक और दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा उन्होंने अपनी पारी में 28 छक्के जड़े, जो लिस्ट-ए क्रिकेट की एक पारी में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। सूर्यवंशी की उपलब्धियों पर कपिल देव ने कहा, ‘यह देखकर अच्छा लगता है कि आज हमारे पास इतनी प्रतिभा है। 15 साल का एक लड़का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देता है। आपको और क्या चाहिए?’
चंडीगढ़ में बड़े गोल्फ टूर्नामेंट को लेकर क्या बोले?
कपिल देव ‘प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया’ (पीजीटीआई) के अध्यक्ष भी हैं। ‘ट्राइडेंट ओपन गोल्फ चैंपियनशिप’ की घोषणा के दौरान उन्होंने चंडीगढ़ को खेलों का प्रमुख केंद्र बताया। उन्होंने इस शहर में दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आयोजित करने की योजना पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा था कि बात कुछ और होगी, लेकिन जब उन्होंने अपने भाषण के बीच में कहा कि वे चंडीगढ़ में दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आयोजित करना चाहते हैं, तो मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे बयां करूं। यह जानकर खिलाड़ियों को बहुत गर्व महसूस होगा।’
November 28, 2026
गुरनूर बराड़ – फोटो : BCCI विस्तार भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह टेस्ट क्रिकेट में अपने बचपन के प्रेरणास्रोत डेल स्टेन जैसा असर दिखा पाएंगे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की है। क्राइस्टचर्च टेस्ट से डेब्यू करने वाले बराड़ ने हेगली ओवल में खेले […]
November 28, 2026
रोहित शर्मा – फोटो : MI/IPL/BCCI विस्तार मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में वापसी के बाद रोहित शर्मा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया हैंडल पर जारी वीडियो में रोहित ने खुलासा किया कि आकाश अंबानी ने जब उनसे दोबारा कप्तानी संभालने के बारे में पूछा तो उनका पहला जवाब […]
November 28, 2026
सूर्यकुमार और रोहित शर्मा – फोटो : IPL/BCCI विस्तार आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी सौंप दी है। शुक्रवार को फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर रोहित को आगामी सीजन के लिए कप्तान घोषित किया। इसके साथ ही पिछले कई महीनों से […]
