रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ओंकारेश्वर:दर्शन करने आए गुजरात के बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत, घाट की सीढ़ियां चढ़ते समय बिगड़ी तबीयत – Omkareshwar: Elderly Gujarat Pilgrim Dies After Falling Ill While Climbing Ghat Steps
खंडवा

ओंकारेश्वर:दर्शन करने आए गुजरात के बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत, घाट की सीढ़ियां चढ़ते समय बिगड़ी तबीयत – Omkareshwar: Elderly Gujarat Pilgrim Dies After Falling Ill While Climbing Ghat Steps

November 22, 2026


Omkareshwar: Elderly Gujarat Pilgrim Dies After Falling Ill While Climbing Ghat Steps

गुजरात से आए बुजुर्ग श्रद्धालु की सिविल अस्पताल में मौत

विस्तार

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए गुजरात से आए एक बुजुर्ग श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। नाव से उतरकर घाट की सीढ़ियां चढ़ते समय उन्हें घबराहट होने लगी। मौके पर मौजूद नाव चालकों और अन्य लोगों ने तत्काल मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी निर्मल चौहान, सिक्योरिटी गार्ड शिवम पटेल, लकी डोंगरे सहित अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग किशन भाई दया भाई टंडेल को जेपी चौक तक पहुंचाया। इसके बाद ऑटो की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर ले जाया गया। अस्पताल में डॉ. मनोज अडानिया और उनकी टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। बुजुर्ग को सीपीआर देने के साथ इमरजेंसी इंजेक्शन सहित अन्य जरूरी उपचार किए गए, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी नब्ज वापस नहीं आ सकी।

ये भी पढ़ें: भोपाल: नए निजी कॉलेज खोलने की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, 7 दिसंबर तक आवेदन; जमीन के दस्तावेजों का भी होगा सत्यापन

डॉ. मनोज अडानिया ने बताया कि गुजरात से आए श्रद्धालुओं के साथ एक बुजुर्ग को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्हें तत्काल सीपीआर सहित सभी आवश्यक आपातकालीन उपचार दिए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

बताया गया कि मृतक किशन भाई की पूर्व में ओपन हार्ट बाईपास सर्जरी भी हो चुकी थी। डॉक्टरों ने नियमानुसार पोस्टमार्टम कराने की बात कही लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव घर ले जाने की इच्छा जताई। इसके बाद परिजनों के आग्रह पर शव उन्हें सौंप दिया गया। इस घटना से तीर्थनगरी में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के बीच शोक का माहौल रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X