रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:नीतीश सेतु पर उपद्रव करने वाले तीन गिरफ्तार, 150 अज्ञात समेत 153 लोगों पर Fir; पुलिस कर रही छापेमारी – Bihar News Vaishali Nitish Setu Poster Tearing Case 3 Arrested 3 Named 150 Unknown Booked
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार:नीतीश सेतु पर उपद्रव करने वाले तीन गिरफ्तार, 150 अज्ञात समेत 153 लोगों पर Fir; पुलिस कर रही छापेमारी – Bihar News Vaishali Nitish Setu Poster Tearing Case 3 Arrested 3 Named 150 Unknown Booked

November 22, 2026


Bihar news vaishali nitish setu poster tearing case 3 arrested 3 named 150 unknown booked

राजद का झंडा लेकर हंगामा करते दिखे युवक।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नीतीश सेतु के उद्घाटन के कुछ ही देर बाद पुल पर पोस्टर और बैनर फाड़ने के मामले में वैशाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो और अन्य फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

उद्घाटन के बाद पोस्टर-बैनर फाड़ने का वीडियो हुआ था वायरल

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया था। कार्यक्रम समाप्त होने के कुछ देर बाद कुछ युवक पुल पर पहुंचे और वहां लगाए गए पोस्टर-बैनर फाड़ने लगे। इस दौरान हंगामा और नारेबाजी भी हुई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X