रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कांगड़ा

Kangra News:बलवीर और अश्वनी कुमार को प्रधान की जिम्मेदारी – Balveer And Ashwani Kumar Entrusted With The Responsibility Of Pradhan

November 23, 2026


Balveer and Ashwani Kumar entrusted with the responsibility of Pradhan

हाईटेक एक्स सर्विसमैन संगठन की देहरा और संसारपुर टेरेस डिपो कार्यकारिणी गठित

संवाद न्यूज एजेंसी

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हाईटेक एक्स सर्विसमैन संगठन हिमाचल प्रदेश ने एचआरटीसी के देहरा और संसारपुर टेरेस डिपो की नई कार्यकारिणियों का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कौशल की अध्यक्षता में दोनों डिपो की कार्यकारिणियां सर्वसम्मति से गठित की गईं।

देहरा डिपो में बलवीर सिंह को प्रधान चुना गया। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद सुनील कुमार प्रधान की जिम्मेदारी संभालेंगे। सुनील कुमार को राज्य राजनीतिक सलाहकार का दायित्व भी सौंपा गया है। अनिल कुमार को उपप्रधान और सोहन लाल को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, शशि कांत, सुरेंद्र कुमार और विजय कुमार कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। संसारपुर टेरेस डिपो में अश्वनी कुमार को प्रधान और नीरज कुमार श्रीधर को उपप्रधान चुना गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कौशल ने बताया कि संगठन को दो वर्षों के प्रयासों के बाद 18 जुलाई 2026 को प्रदेश सरकार से आधिकारिक मान्यता मिली है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश सरकार और सैनिक कल्याण विभाग का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का पे-फिक्सेशन मामला संगठन की प्रमुख मांग है। पिछले महीने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात के दौरान भी यह मुद्दा उठाया गया था। मुख्यमंत्री ने पे-फिक्सेशन सहित अन्य लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। संगठन ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X