रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीजी:पिकअप नाले में गिरा तो सात मवेशियों को छोड़कर भागा तस्कर, पुलिस ने झारखंड से आरोपी को किया गिरफ्तार – Cattle Smuggler, Who Fled After His Pickup Truck Fell Into A Drain, Arrested In Jharkhand
अंबिकापुर

सीजी:पिकअप नाले में गिरा तो सात मवेशियों को छोड़कर भागा तस्कर, पुलिस ने झारखंड से आरोपी को किया गिरफ्तार – Cattle Smuggler, Who Fled After His Pickup Truck Fell Into A Drain, Arrested In Jharkhand

November 23, 2026


Cattle smuggler, who fled after his pickup truck fell into a drain, arrested in Jharkhand

गिरफ्तार आरोपी

विस्तार

मवेशी तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को रामचंद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप वाहन के नाले में गिरने के बाद मवेशियों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अनपारा निवासी बबन सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पिकअप वाहन क्रमांक JH03AW1695 में सात मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर बूचड़खाने ले जाने के लिए झारखंड की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पिकअप एक नाले में जा गिरा। हादसे के बाद चालक मवेशियों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

पढ़ें;  अंतिम चरण में कार्तिक पूर्णिमा की तैयारी, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?

शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद थाना रामचंद्रपुर में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 और 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 22 नवंबर को पुलिस ने साहू अंसारी (29), पिता शाकिर अंसारी, निवासी ग्राम लेडी कांड, थाना रंका, जिला गढ़वा (झारखंड) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने मवेशी तस्करी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X