रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shravasti News:सीताद्वार मेले में पीएसी समेत 463 पुलिसकर्मी देंगे पहरा – 463 Police Personnel, Including Pac, Will Be On Guard Duty At The Sitadwar Fair
श्रावस्ती

Shravasti News:सीताद्वार मेले में पीएसी समेत 463 पुलिसकर्मी देंगे पहरा – 463 Police Personnel, Including Pac, Will Be On Guard Duty At The Sitadwar Fair

November 23, 2026


463 police personnel, including PAC, will be on guard duty at the Sitadwar fair.

मेला परिसर में लगा झूला।

श्रावस्ती/इकौना। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार से सीताद्वार मंदिर में शुरू हो रहे छह दिवसीय मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला परिसर को दो सुपर जोन, आठ जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में एक प्लाटून पीएसी के साथ 18 निरीक्षक, 107 उपनिरीक्षक, 253 आरक्षी, 65 महिला आरक्षी, 17 यातायात कर्मी और दो सीओ तैनात किए गए हैं। इसके अलावा उद्यान विभाग, वन विभाग और अग्निशमन टीम को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इकौना थाना क्षेत्र स्थित सीताद्वार मंदिर में सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए मंदिर के घाटों की सफाई कराई गई और सुरक्षा फेसिंग लगाई गई। वहीं, दर्शन-पूजन के लिए मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई गई हैं।

एसपी राहुल भाटी ने बताया कि प्रथम सुपर जोन की जिम्मेदारी सीओ इकौना भरत पासवान को सौंपी गई है। उनके सहयोग के लिए इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी तैनात रहेंगे। द्वितीय सुपर जोन का प्रभारी सीओ क्राइम आलोक कुमार सिंह को बनाया गया है। उनके सहयोग में गिलौला थाना प्रभारी राजेश गुप्ता और यातायात प्रभारी मोहम्मद असलम रहेंगे। दोनों सुपर जोन को चार-चार सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में अलग-अलग शिफ्ट के अनुसार निरीक्षकों की तैनाती की गई है।

मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जाएगी। एसपी ने चेतावनी दी कि अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। डीएम मनोज कुमार राय ने बताया कि प्रथम सुपर जोन की जिम्मेदारी एसडीएम रवेंद्र कुमार और द्वितीय की जिम्मेदारी डीएम श्रेया को दी गई है। सभी जोन और सेक्टर में अधिकारियों की तैनाती की गई है। मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार बैठक और निरीक्षण किया जा रहा है।

सजी दुकानें

कार्तिक पूर्णिमा मेला आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेले में तरह-तरह के झूले लगाए गए हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से दुकान संचालक भी आए हैं और दुकानें लगाई हैं। मेला आने वाले श्रद्धालु चाट-पकौड़ी के साथ-साथ दुकानों से कपड़े से लेकर अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री भी खरीद सकते हैं।

मेला परिसर में लगा झूला।

मेला परिसर में लगा झूला।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X