रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गाज़ियाबाद

Ghaziabad News:कार्तिक पूर्णिमा पर 1100 दीपों से जगमगाएगा पिंक पार्क – Pink Park To Be Illuminated With 1,100 Lamps On Kartik Purnima

November 24, 2026


साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-3 स्थित पिंक पार्क और गणेश पुरी स्थित राधा माधव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सोमवार को भव्य दीपदान महोत्सव और सामूहिक आरती का आयोजन होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। दीपों की रोशनी और सामूहिक आरती से पार्क का माहौल भक्तिमय हो गया।

पिंक पार्क समिति के निवेदक डॉ. सुनील वैध ने बताया कि कार्तिक मास में चलाए जा रहे विशेष दीपदान अभियान को क्षेत्रवासियों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। इसके तहत मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार शाम को पिंक पार्क में 501 से लेकर 1100 दीप प्रज्वलित करने की तैयारी की गई है। उधर, गणेशपुरी स्थित राधा माधव मंदिर में भी भक्तों ने दीपदान कर भगवान कृष्ण की आराधना की। मंदिर से जुड़े बलराम ने बताया कि कार्तिक महीने में हर वर्ष यह कार्यक्रम होता है। इसके साथ ही विश्व कल्याण की कामना के लिए हवन और साप्ताहिक हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी होगा। आयोजक मंडल पिंक पार्क समिति, भारतीय योग संस्थान और टीम 100 गाजियाबाद ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X