Shravasti News:वन अधिनियम के पांच दोषियों को जुर्माने की सजा – Five Forest Act Offenders Sentenced To Fine
श्रावस्ती। बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बभनियावन निवासी विधायक उर्फ दद्दन, धर्मेंद्र तिवारी, दर्जीपुरवा निवासी अब्दुल खालिक, इकौना के रानीपुर तिलक निवासी मायाराम व राम छबीले को बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने वन अधिनियम का दोषी करार दिया। न्यायाधीश ने पांचों दोषियों को न्यायालय उठने तक के कारावास व 800-800 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। पांचों के खिलाफ वर्ष 2015 में इकौना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
