Pauri News:मां धारी देवी मंदिर की नई कार्यकारिणी गठित, विमल पांडेय बने अध्यक्ष – New Executive Committee Formed For Maa Dhari Devi Temple; Vimal Pandey Appointed President
एक साल के भीतर सुरक्षा दीवार और भव्य स्नान घाटों के निर्माण का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कलियासौड़ स्थित मां धारी देवी मंदिर परिसर में सोमवार को आध्यशक्ति मां धारी पुजारी न्यास की बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्यास की तीन वर्ष की कार्यावधि पूरी होने पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से विमल पांडेय को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आगामी एक वर्ष में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कराने का संकल्प लिया।
नई कार्यकारिणी में आशीष पांडेय को सचिव, सत्यानंद पांडेय को प्रबंधक, भुवनेश्वर पांडेय को कोषाध्यक्ष, अनुज पांडेय को उपाध्यक्ष और प्रकाश पांडेय को सह सचिव बनाया गया। वहीं किशोर पांडेय और अभय पांडेय को उप प्रबंधक, आयुष्मान पांडेय को मीडिया प्रभारी तथा लक्ष्मी प्रसाद पांडेय और मनीष देव पांडेय को डिजिटल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विमल पांडेय और पुजारी न्यास के सदस्यों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। इसके तहत आगामी एक वर्ष के भीतर मंदिर परिसर में सुरक्षा दीवार और भव्य स्नान घाटों का निर्माण कराने का लक्ष्य रखा गया है। न्यास का कहना है कि इन कार्यों से मां धारी देवी के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और मंदिर परिसर को अधिक सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
