रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पंजाब:अमेरिका में नौकरी और सेटल कराने का सपना दिखाकर 45 लाख ठगे, एजेंट पर केस दर्ज – Rs 45 Lakh Swindled By Promising Jobs And Settlement In America
अमृतसर

पंजाब:अमेरिका में नौकरी और सेटल कराने का सपना दिखाकर 45 लाख ठगे, एजेंट पर केस दर्ज – Rs 45 Lakh Swindled By Promising Jobs And Settlement In America

November 24, 2026


Rs 45 lakh swindled by promising jobs and settlement in America

विदेश भेजने के नाम पर ठगी
– फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अमेरिका भेजने और वहां पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 45 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी का नाम तेजिंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर छह, पुरहीरा, होशियारपुर का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक निशान सिंह निवासी गांव धर्मचूक ने थाना मेहता पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात आरोपी के साथ हुई थी। 

आरोपी ने उसे बताया था कि वह विदेश भेजने का काम करता है और उसे भी अमेरिका में सेटल करवा सकता है। वह आरोपी की बात मान गया। इसी तहत आरोपी ने अमेरिका भेजने के लिए उससे अलग-अलग समय दौरान कुल 45 लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

कई महीने बीतने पर भी जब आरोपी ने अमेरिका नहीं भेजा तो उसने पैसे वापस देने को कहा। इसके बाद आरोपी ने उसके पैसे वापस नहीं किए। शिकायत मिलने पर एसपी-डी (अमृतसर देहाती) की ओर से जांच की गई। जांच के बाद सभी आरोप सही पाए गए तो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X