शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jhansi News:हैंडबाल में प्रयागराज, बस्ती व मिर्जापुर ने दिखाया दमखम – Jalaun, Gonda, Agra, And Jhansi Won Their Matches
झांसी

Jhansi News:हैंडबाल में प्रयागराज, बस्ती व मिर्जापुर ने दिखाया दमखम – Jalaun, Gonda, Agra, And Jhansi Won Their Matches

October 29, 2026


झांसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मेजर ध्यानचंद स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रयागराज, अयोध्या, बस्ती, मिर्जापुर ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल की।

देवीपाटन गोंडा ने मुरादाबाद को 14-0 से, बस्ती ने कानपुर को 18 -8 से, प्रयागराज ने सहारनपुर को 14-0 से, वाराणसी ने झांसी को 14-7 से, अयोध्या ने मुरादाबाद को 14-0 से, लखनऊ ने अलीगढ को 13-11 से, बस्ती ने मेरठ को 13-2 से, मिर्जापुर ने चित्रकूट को 14-1 से, कानपुर ने मेरठ को 12-10 से, प्रयागराज ने देवीपाटन को 11-10 से, बस्ती ने गोरखपुर को 10-7 से, लखनऊ ने आगरा को 10 -0 से एवं झांसी ने चित्रकूट को 7-1 से हराया।

निर्णायक में प्रेम प्रकाश सिंह, मो. तौहीद, बैजनाथ यादव, पंकज यादव, सूर्यभान, सुधीर कुमार, अतुल, मयंक, उज्जवल सोनकर, सोनू लोधी, विकास उपाध्याय व मीरा यादव रहीं। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी कर्मवीर सिंह, सुजीत तिवारी, नीतेश कुमार राज आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X