शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
झांसी

Jhansi News:विवाह के मंगल गीत एवं शहनाइयों की गूंज 20 से – Auspicious Wedding Songs And The Strains Of The Shehnai To Begin From The 20th

November 13, 2026


झांसी। देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को श्रद्धा से मनाई जाएगी। इस दिन चातुर्मास का समापन होगा और विवाह सहित समस्त मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। विवाह के मंगल गीत गाए जाएंगे और शहनाइयां गूंज उठेंगी।

धार्मिक मान्यता है कि देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु क्षीर सागर में योग निंद्रा के लिए चले जाते हैं। इसके साथ ही चातुर्मास शुरू हो जाता है। विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्य थम जाते हैं। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु का जागरण होने पर विवाह सहित सभी मांगलिक कार्य पुन: शुरू हो जाते है। ज्योतिषविद रजनी दीक्षित और आचार्य सुबोध शास्त्री के अनुसार, देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन उत्तराभाद्र पद नक्षत्र रहेगा। पर्व पर घर-घर भगवान विष्णु की पूजा आराधना होगी और गन्ने के मंडप सजाए जाएंगे। मंदिरों में तुलसी और शालिगराम जी के विवाह कार्यक्रम होंगे।

नवंबर-दिसंबर में विवाह के मुहूर्त

देवउठनी एकादशी को अबूझ मुहूर्त तिथि माना जाता है। इस दिन लोग विवाह कार्य करेंगे। ज्योतिषविद हरिओम थापक के अनुसार नवंबर में 20, 21, 24, 25, 26, 30 है। दिसंबर में 1,2,3,4,5,7, 9,10,11 एवं 12 है। 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और खरमास शुरू हो जाएंगे। विवाह कार्य थम जाएंगे, जो फिर सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के पश्चात शुरू होंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X