रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर:फूटी कोठी सब्जी मंडी पर तीसरे दिन भी घमासान, निगमकर्मी को जड़ा थप्पड़, नेता प्रतिपक्ष समेत 5 हिरासत में – Vegetable Market Dispute: Leader Of The Opposition In Indore Slaps A Municipal Employee; Police Take Him Into
इंदौर

इंदौर:फूटी कोठी सब्जी मंडी पर तीसरे दिन भी घमासान, निगमकर्मी को जड़ा थप्पड़, नेता प्रतिपक्ष समेत 5 हिरासत में – Vegetable Market Dispute: Leader Of The Opposition In Indore Slaps A Municipal Employee; Police Take Him Into

November 25, 2026


Vegetable market dispute: Leader of the Opposition in Indore slaps a municipal employee; police take him into

सब्जी मंडी विवाद में पांच लोगों को हिरासत में लिया।

विस्तार

इंदौर की फूटी कोठी सब्जी मंडी का विवाद तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को ब्रिज के नीचे सब्जी विक्रेता फिर से दुकानें लगाने पहुंच गए। उनके समर्थन में नेता प्रतिपक्ष सोनाली मिमरोट और पार्षद राजू भदौरिया भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान मंडी हटाने को लेकर उनका नगर निगम के कर्मचारियों से विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान सोनाली मिमरोट ने एक निगमकर्मी को थप्पड़ मार दिया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने सोनाली मिमरोट और पार्षद राजू भदौरिया सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ब्रिज के नीचे से सब्जी मंडी हटा दी गई। वहीं, मिमरोट के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया जा रहा है।

बुधवार सुबह सब्जी विक्रेता ब्रिज के नीचे सब्जियां बेचने बैठ गए। रिमूवल गैंग ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो नाराज विक्रेताओं ने सब्जियां सड़क पर फेंक दीं। हालांकि, अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए वहां मंडी नहीं लगने दी।

सामाजिक कार्यकर्ता के घर सुबह पहुंची पुलिस

सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद पांडे के घर बुधवार सुबह करीब पांच बजे द्वारकापुरी पुलिस पहुंची। इस दौरान उनकी पत्नी ने पुलिस कार्रवाई का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। दरअसल, पांडे भी सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन शुगर लेवल कम होने के कारण उन्होंने हड़ताल समाप्त कर दी थी। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया है।

सड़क पर लगती थी सब्जी मंडी

फूटी कोठी चौराहे पर वर्षों से सड़क पर सब्जी मंडी लगती आ रही थी। सुबह और शाम के समय मंडी के कारण यातायात बाधित होता था। इसे देखते हुए दो दिन पहले नगर निगम की रिमूवल गैंग ने मंडी हटा दी थी। इस कार्रवाई का सब्जी विक्रेताओं ने विरोध किया और कांग्रेस नेता भी उनके समर्थन में उतर आए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X