शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पीईटी 2026:बरेली में शांतिपूर्ण तरीके से पहली पाली की परीक्षा संपन्न, सभी 23 केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी – Pet First Shift Examination Concluded Peacefully In Bareilly
बांसवाड़ा

पीईटी 2026:बरेली में शांतिपूर्ण तरीके से पहली पाली की परीक्षा संपन्न, सभी 23 केंद्रों पर रही कड़ी निगरानी – Pet First Shift Examination Concluded Peacefully In Bareilly

October 29, 2026


PET first shift examination concluded peacefully in Bareilly

परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी

विस्तार

बरेली में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार से शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए कुल 62,064 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा 30 अक्तूबर और एक नवंबर को भी आयोजित की जाएगी। तीनों दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। 

पहले दिन रविवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा आयोजित होनी है। परीक्षा के लिए जिले में कुल 23 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में 10 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। सुल्तानपुर, बदायूं और मुरादाबाद जैसे शहरों से अभ्यर्थी परीक्षा देने बरेली पहुंचे। 

सघन चेकिंग के बाद मिला प्रवेश 

बदायूं की मधु यादव ने बताया कि परीक्षा मध्यम स्तर की थी और अधिकांश प्रश्नों में अधिक गणना करनी पड़ी। सुल्तानपुर के विपिन ने कहा कि समसामयिक विषय अधिक कठिन थे। परीक्षा से पहले चेकिंग के दौरान झुमके, जूते और हेयरपिन जैसी चीजें निकलवा ली गईं। परीक्षा नोडल एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी के अनुसार, पीईटी-2026 तीन दिनों में संपन्न होगी। प्रत्येक पाली में 10,344 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X