शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बांसवाड़ा:पंचायत चुनाव के बाद गांवों में बढ़ी रंजिश, कहीं चचेरे भाइयों पर हमला तो कहीं बुजुर्ग का हाथ तोड़ा – Assault In Banswara Stemming From A Panchayat Election Feud; 5 Injured, Including An Elderly Person
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा:पंचायत चुनाव के बाद गांवों में बढ़ी रंजिश, कहीं चचेरे भाइयों पर हमला तो कहीं बुजुर्ग का हाथ तोड़ा – Assault In Banswara Stemming From A Panchayat Election Feud; 5 Injured, Including An Elderly Person

November 9, 2026


बांसवाड़ा जिले में पंचायत चुनाव के बाद आपसी रंजिश को लेकर मारपीट की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। सल्लोपाट थाना क्षेत्र के खुंटी नारजी गांव में दो चचेरे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। वहीं, आनंदपुरी क्षेत्र के तेजपुरा गांव में नवनिर्वाचित सरपंच और उसके समर्थकों पर एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों से मारपीट करने का आरोप लगा है। दोनों घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हुए हैं।

दो चचेरे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला

जानकारी के अनुसार, खुंटी नारजी निवासी रमेश और कोदर रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान सरपंच पद का चुनाव हारने वाले प्रत्याशी दिलीप गरासिया के समर्थकों ने कथित तौर पर पुरानी चुनावी रंजिश के चलते दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों के नवनिर्वाचित सरपंच का समर्थन करने से नाराज होकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पढ़ें: जयपुर: दीपावली पर पटाखों से 98 लोग घायल, 10 की आंखों में लगी चोट; एसएमएस में कराया इलाज

सूचना मिलने पर सल्लोपाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थानाधिकारी जयेश पाटीदार के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर ली गई है। हालांकि, पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक रिपोर्ट नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तेजपुरा में बुजुर्ग का हाथ टूटा, दो भतीजे भी घायल

मारपीट की दूसरी घटना आनंदपुरी क्षेत्र के तेजपुरा गांव में हुई। यहां नवनिर्वाचित सरपंच हाकर सिंह और उसके समर्थकों पर एक बुजुर्ग तथा उसके दो भतीजों के साथ मारपीट करने का आरोप है। शुक्रवार रात करीब एक बजे तीनों घायलों को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। मारपीट में बुजुर्ग का हाथ टूट गया, जबकि उसके दोनों भतीजों को भी चोटें आई हैं। गंभीर हालत के चलते बुजुर्ग को अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है।

घायलों के परिजनों का आरोप है कि पंचायत चुनाव में हाकर सिंह के सरपंच बनने के बाद उसे शक था कि परिवार ने उसे वोट नहीं दिया। इसी बात को लेकर वह अपने रिश्तेदारों और करीब 15 समर्थकों के साथ पहुंचा और तीनों के साथ मारपीट की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X