Etah News:जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, 76 हजार रुपये बरामद – Six People Arrested For Gambling; 76,000 Rupees Recovered
एटा। जुआ खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 76470 रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों को भी सीज किया गया है।
सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर नयागांव पुलिस ने छापा मारा। मौके से योगेश कुमार व अखिलेश निवासी कैल्ठा, मोहम्मद आसिफ निवासी मेवाती, लोकपाल निवासी विजयदेपुर, जितेंद्र और फिरोज निवासी कटिया (फर्रुखाबाद) को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान इनके पास से 76470 रुपये और ताश के पत्ते मिले। पुलिस ने जुआ खेलने में प्रयोग किए जा रहे तीन-चार पहिया वाहनों को भी सीज कर दिया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
