शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अनूपपुर:सब्जी खरीदने निकले अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचला, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दर्दनाक मौत – Anuppur: 50-year-old Man Dies In Hospital After Unknown Vehicle Hits His Bike On Way To Buy Vegetables
अनूपपुर

अनूपपुर:सब्जी खरीदने निकले अधेड़ को अज्ञात वाहन ने कुचला, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दर्दनाक मौत – Anuppur: 50-year-old Man Dies In Hospital After Unknown Vehicle Hits His Bike On Way To Buy Vegetables

October 30, 2026


Anuppur: 50-Year-Old Man Dies in Hospital After Unknown Vehicle Hits His Bike on Way to Buy Vegetables

पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मौजूद परिजन

विस्तार

जिले के कोतमा में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए 50 वर्षीय अधेड़ की मंगलवार रात अनूपपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह बाइक से सब्जी लेने बाजार गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हीरालाल को स्थानीय लोगों ने सड़क पर खून से लथपथ हालत में देखा और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार हीरालाल वर्मन कोरबा में काम करता था और करीब एक महीने पहले ही कोतमा लौटा था। मंगलवार शाम लगभग 6 बजे वह अपनी बाइक से सब्जी खरीदने बाजार गया था। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने उसे सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखा और तत्काल कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: भोपाल में आज कहां से निकलें, कहां रहेगा रास्ता बंद?: दुर्गा विसर्जन से रातभर बदला रहेगा ट्रैफिक,कई रूट डायवर्ट

हीरालाल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अनूपपुर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। परिजन और अन्य लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया गया। हालांकि उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका और अस्पताल में भर्ती होने के करीब दो घंटे बाद रात 10 बजे उसकी मौत हो गई।

करीब चार साल पहले उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। अब सड़क हादसे में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।  पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X