शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:गौरी शंकर मंदिर में 500 महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया करवा चौथ – At The Gauri Shankar Temple, 500 Women Celebrated Karwa Chauth With Devotion And Joy

October 30, 2026


मंदिर में कार्तिक कथा और पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने मांगा सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। गौरी शंकर मंदिर सेक्टर-17 में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। व्रत से एक दिन पहले मंदिर सभा की ओर से आसपास के सेक्टरों की महिलाओं के लिए निशुल्क मेहंदी लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह नौ बजे से रात 11 बजे तक चले इस कार्यक्रम में करीब 500 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए मंदिर सभा की ओर से सात कन्याओं की व्यवस्था की गई थी।

करवा चौथ के दिन सुबह मंदिर में महिलाओं ने कार्तिक कथा सुनी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पंडित पंकज मिश्रा ने कार्तिक माहात्म्य की कथा सुनाई। महिलाओं ने श्रद्धा भाव से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को व्रत कथा के बाद मंदिर में उपस्थित महिलाओं और कन्याओं को प्रसाद के रूप में अच्छी गुणवत्ता वाली बिंदी भेंट की गई। मंदिर के प्रधान परवेश बंसल व अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X