Panchkula News:युवाओं के दम पर संगठन को गांव-गांव मजबूत करेगी इनेलो – Inld Will Strengthen The Organization In Every Village, Banking On Its Youth
बरवाला। नजदीकी गांव अलीपुर में इंडियन नेशनल लोकदल इनेलो की ओर से युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें रानियां के विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन चौटाला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शेरसिंह बड़शामी, युवा इनैलो के प्रदेश अध्यक्ष भूपिंदर राठी, जिला प्रभारी संदीप गोयत, पार्टी नेता करुण चौधरी और हलका प्रधान गुरदास अलीपुर मौजूद रहे।
सम्मेलन में पार्टी की विचारधारा, नीतियों, भावी राजनीतिक रणनीति और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। युवाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शेरसिंह बड़शामी और युवा प्रदेश अध्यक्ष भूपिंदर राठी ने भी संगठन की मजबूती को लेकर विचार रखे। मुख्य आयोजक गुरदास अलीपुर ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
