रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धमतरी:14 साल पहले लापता हुई बालिका ग्रेटर नोएडा में मिली, नाम और पहचान बदलकर रह रही थी महिला – Dhamtari Police Have Located A Girl Who Had Been Missing For 14 Years In Greater Noida; She Had Been Living Th
धमतरी

धमतरी:14 साल पहले लापता हुई बालिका ग्रेटर नोएडा में मिली, नाम और पहचान बदलकर रह रही थी महिला – Dhamtari Police Have Located A Girl Who Had Been Missing For 14 Years In Greater Noida; She Had Been Living Th

November 27, 2026


Dhamtari police have located a girl who had been missing for 14 years in Greater Noida; she had been living th

14 साल से लापता बालिका को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से खोज निकला

विस्तार

धमतरी पुलिस ने 14 साल से लापता एक बालिका को ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश से खोज निकालने में सफलता प्राप्त की है। बालिका ने अपनी पहचान और नाम बदल लिया था, जिससे उसकी पतासाजी चुनौतीपूर्ण हो गई थी। पुलिस ने NATGRID और सोशल मीडिया सहित आधुनिक तकनीक का उपयोग कर यह उपलब्धि हासिल की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में लंबित गुमशुदगी प्रकरणों के निराकरण के विशेष अभियान के तहत की गई। थाना भखारा पुलिस ने अपनी तकनीकी दक्षता और प्रयासों से वर्ष 2012 से लापता नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया। ग्राम सिलिडीह निवासी 14 वर्षीय बालिका 27 अक्तूबर 2012 को दोपहर करीब 1 बजे घर से मट्ठा लेने निकली थी। वह वापस नहीं लौटी, जिसके बाद थाना भखारा में धारा 363 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। प्रकरण लंबे समय से लंबित था और बालिका द्वारा पहचान बदलने से पता लगाना मुश्किल हो रहा था। पुलिस टीम ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और NATGRID जैसे तकनीकी संसाधनों का लगातार विश्लेषण किया। सीडीआर और सीएएफ से मिली जानकारियों के आधार पर पता चला कि वह ग्रेटर नोएडा में रह रही है। पुलिस टीम तत्काल ग्रेटर नोएडा रवाना हुई और 23 नवंबर 2026 को महिला को सकुशल दस्तयाब कर धमतरी लाई।

महिला का बयान

वर्तमान में लगभग 28 वर्ष की महिला से पूछताछ की गई। उसने न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुरुद के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। महिला ने बताया कि वह वर्ष 2012 में अपनी मां के पास चली गई थी। इसके बाद उसने आगरा और दिल्ली-नोएडा क्षेत्र में रहकर रोजी-मजदूरी की। बालिग होने के बाद वर्ष 2018 में उसने विवाह कर लिया था।

पुलिस के अथक प्रयास

महिला ने अपने साथ किसी भी प्रकार की जोर-जबरदस्ती या अपराध होने से इन्कार किया है। 14 वर्ष पुराने इस गुमशुदगी प्रकरण का निराकरण धमतरी पुलिस की संवेदनशीलता दर्शाता है। यह आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग और पेशेवर कार्यशैली का परिणाम है। धमतरी पुलिस लंबित मामलों में गंभीरता से पतासाजी कर रही है। इसका उद्देश्य बिछड़े लोगों को उनके परिजनों तक पहुंचाना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X