रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:अज्ञात के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज – Fir For Kidnapping Registered Against Unknown Person

November 28, 2026


नगर की ग्रीन पार्क कॉलोनी से एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। तलाश करने के बावजूद उसका सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 24 वर्षीय भतीजा तुषार 24 नवंबर को घर से बिना बताए कहीं चला गया है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अपहरण की धाराओं में अज्ञात आरोपी के एफआईआर दर्ज कर युवक की तलाश शुरु कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X