रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चंपावत

Champawat News:टनकपुर में निर्माणाधीन भवन से गिरकर श्रमिक की मौत – Worker Dies After Falling From A Building Under Construction In Tanakpur

November 28, 2026


टनकपुर (चंपावत)। निर्माणाधीन नगर पालिका कार्यालय की तीसरी मंजिल से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई।

नायगोठ निवासी अनूप वर्मा (24) निर्माणाधीन नगर पालिका भवन में श्रमिक का कार्य कर रहा था। बृहस्पतिवार को तीसरी मंजिल की छत का लिंटर डाला गया था। शुक्रवार सुबह अनूप वहां पानी डालने और वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। साथियों ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉ. प्रिंस माहेश्वरी ने उसे मृत घोषित किया। प्रभारी एसएसआई संदीप पिलख्वाल ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने घटना को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की। रजवार ने परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

लेबर इंस्पेक्टर देवेश पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। मृतक के भाई पंकज ने बताया कि अनूप अविवाहित था। वह परिवार में चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X