रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर बुशहर

Rampur Bushahar News:किन्नौर में उपमंडल से राज्य स्तर तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं – Sports Competitions To Be Held In Kinnaur From Sub-division To State Level

November 28, 2026


रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान के तहत उपमंडल से राज्य स्तर तक खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़कर स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती, रस्साकशी, बास्केटबॉल और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवक और युवतियां भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं का आयोजन उपमंडल स्तर से शुरू होकर जिला और राज्य स्तर तक किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के साथ चिट्टा मुक्त जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X