रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:साइकिल मिस्त्री की लाठी डंडों से पीटकर कर दी हत्या – Bicycle Mechanic Beaten To Death With Sticks And Clubs

November 28, 2026


पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जीराबोझी में साइकिल मिस्त्री की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार देर शाम की है। मृतक की पहचान ग्राम जीराबोझी निवासी 45 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र इतवारी के रूप में हुई है।

मृतक के पत्नी गुड्डी ने बताया कि राकेश सहिजना रामपुर बनवारी से दुकान बंद करके अपने घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए गांव के प्रवीण कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे मरणासन्न कर दिया। घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने घटना का कारण रंजिश बताया है। सूचना पर पुलिस सीएचसी पर पहुंच गई। मृतक राकेश के पुत्र राजीव ने प्रवीण पासी, अरुण पासी, सतीश, रामसुरेश उर्फ बाबूजी निवासी ग्राम जीराबोझी कोतवाली पसगवां व सूरज निवासी बरी थाना मझिला जिला हरदोई के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि पिता राकेश पर लाठी-डंडों, लोहे की राॅड व चाकुओं से प्रहार कर हत्या कर दी।

एएसपी पश्चिमी अमित राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X